नयी दिल्ली: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रहे बाक्सर डिंगको सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हेपेटाइटिस का इलाज किया जा रहा है। वर्ष 1998 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले 37 वर्षीय डिंगको सिंह के एक करीबी सूत्र ने बताया, “डिंगको पिछले महीने से पीलिया से ग्रसित हैं और अब वह दिल्ली में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।’’
पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। वर्तमान में वह भारतीय खेल प्राधिकरण के मणिपुर केंद्र में बतौर कोच कार्यरत हैं।
Previous Articleफिर से संयुक्त राष्ट्र की सदभावना दूत बनेगी शारापोवा
Next Article पुजारा, विजय के दम पर भारत का इंग्लैंड को कड़ा जवाब