Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»फैसले करने में मैं नहीं डरती: अनुष्का
    बॉलीवुड

    फैसले करने में मैं नहीं डरती: अनुष्का

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 27, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अच्छी तरह से बयां की गयी कहानी की ताकत जानती हैं और उनका कहना है कि सिनेमा से उनका प्यार उन्हें प्रेरित करता रहता है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह असुरक्षा को अपने फैसले को प्रभावित करने नहीं देतीं।

    यह साल अनुष्का के लिए अच्छा रहा क्योंकि ‘सुलतान’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के किरदारों क्रमश: ‘अरफा’ एवं ‘अलीजे’ के लिए समीक्षकों ने उनकी काफी सराहना की और दोनों ही फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं।

    28 वर्षीय अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों ‘फिल्लौरी’ और ‘‘द रिंग’’ :अस्थायी शीषर्क: की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। जहां ‘फिल्लौरी’ अनुष्का के खुद की प्रोडक्शन कंपनी की दूसरी फिल्म है, वहीं इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही ‘द रिंग’’ में वह तीसरी बार शाहरूख खान के साथ काम कर रही हैं।

    अनुष्का ने कहा कि वह खुद को किसी दायरे में सीमित नहीं करना चाहती क्योंकि चाहे वह अभिनय हो या फिल्मों का निर्माण, वह हमेशा आने वाली चीजों को लेकर उत्साहित रहती हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘असुरक्षाओं के आने का एक रास्ता होता है क्योंकि ऐसे काफी लोग हैं जो आपसे कहते हैं कि ‘‘और फिल्में करो’’ और फिल्म उद्योग का चलन है कि ‘‘आप दिखें नहीं तो जेहन से बाहर चले जाते हैं।’’ इसलिए आपको खुद को प्रेरित करना होता है और दूसरे जो कर रहे हैं, उससे खुद को अप्रभावित रखना होता है।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं बिना किसी डर के काम करने की कोशिश करता हूं.. कई बार हम डर के कारण अपने फैसले लेने लगते हैं। मैंने अपने साथ ऐसा होने नहीं दिया। इसलिए मैं खुशमिजाज रहती हूं एवं जीवन में अच्छा कर रही है, साथ ही मुझे लगता है कि मैं एक इंसान के तौर पर भी परिपक्व हो रही हूं क्योंकि यह मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक फिल्म में साथ काम करके खुश होगा बच्चन परिवार: अभिषेक बच्चन
    Next Article नेपाल जीप दुर्घटना में सात की मौत, 16 घायल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा

    December 22, 2025

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

    December 15, 2025

    इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

    December 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
    • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
    • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
    • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
    • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version