Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बीएसई सेंसेक्स 699 अंक टूटकर 27,000 से नीचे आया
    बिजनेस

    बीएसई सेंसेक्स 699 अंक टूटकर 27,000 से नीचे आया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 11, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  विदेशी कोषों के सतत निकासी तथा कमजोर वैश्विक रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 699 अंक टूटकर 27,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। यह इसका चार महीने का निचला स्तर है। 11 फरवरी के बाद यह सेंसेक्स की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा डालर के मुकाबले रपया भी आज दिन में कारोबार के दौरान 59 पैसे टूटकर 67 के स्तर को पारकर 67.22 प्रति डालर पर आ गया। सितंबर महीने के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आज आने हैं। इससे पहले सतर्क निवेशकों ने बिकवाली की जिससे कारोबारी धारणा और कमजोर हुई।

    शेयर ब्रोकरों ने कहा कि निवेशकों के बीच यह आशंका है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारी खर्च वाली नीतियों को आगे बढ़ाएंगे जिससे पैदा होने वाले मुद्रास्फीति दबाव से अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ेंगी और उभरते बाजारों का आकषर्ण घटेगा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27,344.85 अंक पर कमजोर खुलने के बाद बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से 26,777.18 अंक के निचले स्तर पर आ गया। अंत में सेंसेक्स 698.86 अंक या 2.54 प्रतिशत टूटकर 26,818.82 अंक पर आ गया। यह 11 फरवरी के बाद एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 807.07 अंक टूटा था। यह सेंसेक्स का 29 जून, 2016 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 265.15 अंक चढ़ा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.45 अंक या 2.69 प्रतिशत टूटकर 8,300 अंक से नीचे 8,296.30 अंक पर आ गया। यह इसका 30 जून के बाद का निचला बंद स्तर है।

    साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 455.33 अंक या 1.66 प्रतिशत टूटा है। निफ्टी में 137.45 अंक या 1.62 प्रतिशत का साप्ताहिक नुकसान दर्ज हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 29 में नुकसान दर्ज हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकार्प, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लि., मारुति सुजुकी, गेल, बजाज आटो, पावर ग्रिड तथा टीसीएस के शेयरों में 6.02 प्रतिशत तक की गिरावट आई। सिर्फ सनफार्मा का शेयर उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से 3.30 प्रतिशत चढ़ गया।

    एक ब्रोकर ने कहा कि देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक और अन्य बड़ी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों से बाजार धारणा प्रभावित हुई। सितंबर तिमाही में एसबीआई का एकीकृत शुद्ध लाभ 99.6 प्रतिशत घटकर 20.7 करोड़ रुपये पर आ गया। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 733.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अन्य एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग का हैंगसेंग 1.35 प्रतिशत टूट गया। जापान का निक्की 0.18 प्रतिशत चढ़ा। शंघाई कम्पोजिट में 0.78 प्रतिशत का लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नीचे चल रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी ने शिंजो आबे के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की
    Next Article जिनके पास कालाधन और जाली नोट वही परेशानः शाह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

    June 5, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    June 5, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version