Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रक्षा व आतंकवाद निरोधक सहयोग मजबूत करेंगे भारत, इजराइल
    दुनिया

    रक्षा व आतंकवाद निरोधक सहयोग मजबूत करेंगे भारत, इजराइल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 15, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  भारत एवं इजराइल ने अपनी बढ़ती नजदीकियों का परिचय देते हुए अपनी पहले से ही करीबी रक्षा भागीदारी को और व्यापक बनाने तथा कट्टरवाद एवं चरमपंथ से निबटने के लिए सहयोग व्यापक बनाने का निर्णय किया है। दोनों देशों ने आतंकवादी नेटवर्क और उनका पालन पोषण करने वाले दशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए वैश्विक समुदाय का आह्वान किया। दोनों देशों ने व्यापार एवं निवेश, कृषि, जल संसाधन एवं साइबर अपराध सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और गहरा बनाने के बारे में सहमति जतायी। यह सहमति इजराइली राष्ट्रपति र्यूवेन रिवलिन की पहली भारत यात्रा में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई बातचीत में जतायी गयी।

    इजराइली नेता के साथ उनकी बातचीत का सारांश देते हुए मोदी ने एक मीडिया बयान में कहा कि दोनों देशों के लोग निरंतर आतंकवाद एवं उग्रवाद की ताकतों का खतरा झेलते रहे हैं। दोनों ही पक्ष उनसे प्रभावी ढंग से निपटने में सहयोग बढ़ाने को तैयार हो गए हैं विशेषकर साइबर क्षेत्रों जैसे विशिष्ट एवं व्यावहारिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह स्वीकार करते हैं कि आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है जो कोई सीमा नहीं जानता तथा जिसका संगठित अपराध के अन्य स्वरूपों से व्यापक संबंध हैं।’’

    पाकिस्तान की ओर इंगित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘खेदजनक है कि इसके जनक और विस्तार करने वाले देशों में से एक भारत के पड़ोस में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकी नेटवर्क और उनका पालन पोषण करने वाले देशों के खिलाफ संकल्प और दृढ़ निश्चय से कार्रवाई करनी चाहिए। इन पर कार्रवाई में विफलता और मौन रहने पर आतंकवादियों को केवल बढ़ावा मिलेगा।’’ मोदी ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि रिवलिन की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में नये स्तंभ बनाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण गति मिली है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बढ़ती रक्षा भागीदारी की क्षमता पर गौर किया और इस जरूरत पर सहमति जतायी कि उत्पादन एवं विनिर्माण भागीदारी के जरिये इसे और व्यापक बनाया जाना चाहिए।

    भारत इजराइल के सैन्य साजोसमान का सबसे बड़ा क्रेता है। पिछले कुछ वषों से भारत इजराइल से विभिन्न हथियार प्रणालियां, प्रक्षेपास्त्र, मानव रहित वायु वाहन खरीदता रहा है किन्तु अधिकतर लेनदेन गुपचुप ढंग होता रहा है। दोनों पक्षों ने कृषि तथा जल संसाधन प्रबंधन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये। दोनों देशों के बीच गठजोड़ बढ़ने विशेषकर रक्षा क्षेत्र की ओर चर्चा करते हुए इजराइल के राष्ट्रपति रिवलिन ने कहा कि उनका देश ‘‘मेक इन इंडिया और मेक विद इंडिया’’ के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दशकों में इजराइल का राष्ट्रपति पहली बार भारत आया है। रिवलिन ने इस बात पर बल दिया कि आतंकवाद को कैसे भी सही नहीं ठहराया जा सकता। `हम अपने लोगों एवं अपने मूल्यों की रक्षा करने के लिए एकजुट हैं।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिकासी की चिंता में सेंसेक्स 514 अंक टूटा, 6 माह के निचले स्तर पर
    Next Article कांग्रेस नेताओं के 12 लाख करोड़ रुपए को पीएम ने कचरे में बदल दिया: शाह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    यूक्रेन ने बेलारूस को दी चेतावनी- एयर डिफेंस सिस्टम हटाओ या कार्रवाई झेलो

    June 21, 2026

    अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

    June 21, 2026

    विश्व योग दिवस पर काठमांडू में सामूहिक योग, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

    June 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भगवंत मान ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कियाः भाजपा
    • एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री अंसारी: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर गिरेगी गाज!
    • बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
    • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version