Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»500 और 1000 रुपये के नोट मान्य नहीं होंगे: पीएम मोदी
    Top Story

    500 और 1000 रुपये के नोट मान्य नहीं होंगे: पीएम मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 8, 2016No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि 500 से 1000 रुपये के नोट अमान्य होंगे। बाकि के नोट मान्य रहेंगे. पीएम ने कहा, इस कदम से भ्रष्ट्राचार और कालेधन पर रोक लगेगी। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नवंबर से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक आप अपने बैक या पोस्टऑफिस में जमा करवा सकते हैं।

    आपके पास 50 दिनों का समय है। नोट जमा करने के लिए अफरा तफरी की आवश्यकता नहीं है। शुरू के दिनों में धनराशि निकालने पर प्रतिदिन 10 हजार और प्रति सप्ताह 20 हजार रुपये की सीमा तय की गयी है। इस सीमा में आने वाले दिनों में वृद्धि कर दी जायेगी। इसके लिए आपको जरूरी सुविधा दी जा रही है कि तत्काल 500 के पुराने नेोट को नये मान्य नोट के साथ पहचान पत्र दिखाकर आप नोट बदल सकते हैं।

    10 नवंबर से 24 नवंबर तक 4 हजार रुपये तक के पुराने नोट बदले जा सकते हैं। 15 दिनों के बाद इसमें वृद्धि कर दी जायेगी। ऐसे में कुछ लोग सीमा के अंदर जमा नहीं कर पाये उनको एक आखिरी अवसर भी दिया जायेगा। ऐसे लोग 31 मार्च 2017 तक डिक्लियरएसन फार्म के साथ अपना सकते हैं। सरकारी अस्पतालों में विशेष सुविधा दी गयी है। 72 घंटे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    रेलवे के टिकट काऊंटर, सरकारी बस काऊंटर, एयरलाइंस पर 500 और 1000 के नोट मान्य रहेंगे। दुध, पेट्रोल, गैस और जरूरी सामान के लिए यह छूट रहेगी। इन सारी परेशानियों के बाद अगर परेशानी का सामना करना पड़ा तो देश का नागरिक देश की भलाई के लिए पीछे नहीं रहता. हमारे देशवासियों में त्याग की भावना है। मुझे पूरा भरोसा है कि देश की मीडिया, राजनीतिक दल और कार्यकर्ता हमारे साथ इसे सफल बनाने में आगे आयेंगे। जिस वक्त मैं आपको बता रहा हूं उसी वक्त सभी सरकारी संस्थाओं और बैंको को पता चल रहा है इसलिए यह 9 तारीख को बंद रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि मैं गंभीर विषय और निर्णय पर आपके सामने अपनी बात रखना चाहता हूं। आपने जब जिम्मेदारी सौंपी थी कि देश की अर्थव्यवस्था पर चिंता थी। ब्रिक्स की आई जो इंडिया है वो लुढ़कर रहा है।

    पिछले ढाई वर्षों में सवा सौ करोड़ देशवासियों की मदद से विश्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। ऐसा नहीं है कि हम कर रह रहें है यह आवाज वर्ल्ड बैंक से गुंज रही है। विकास की इस दौड़ में हमारा मूल मंत्र रहा है सबका साथ सबका विकास। यह सरकार गरीबों को समर्पति हैं गरीबों को समर्पित रहेगी।

    उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का भी समय मांगा है। सुबह उन्होंने तीनों सेना प्रमुख से मुलाकात की थी। हालांकि अबतक यह साफ नहीं हुआ कि वो किस मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे लेकिन माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के हालात और सीमा पार से संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का जिक्र किया उन्होंने कहा इन योजनाओं से समझ में आता है कि सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

    देश में भ्रष्ट्राचार ने जड़े जमा ली है और यह हमारे लिए सबसे बड़ी बाधा है। एक तरफ विश्व में हम सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाले देश में आगे हैं दूसरी तरफ भ्रष्ट्राचार में हमारी रैंकिग 76 वें नंबर पर है। यह व्यापक रूप में फैला हुआ है। भ्रष्ट्राचार की बीमारी को कुछ वर्ग के लोगों ने फैला रखा है। गरीबों को इससे परेशानी हो रही है। ईमानदार लोगों ने लड़ाई लड़ी है। भ्रष्ट्रचार की चर्चा करते हुए पीएम ने सब्जी वाले और आम नागरिक का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, गरीब और आम नागरिक ईमानदार है।इस देश ने वर्षों से महसूस किया है कि कालाधन, भ्रष्ट्राचार देश को खोखला कर रहे हैं।

    आतंकवाद पर पीएम मोदी ने कहा, सीमा पार के हमारे शत्रु जाली नोट का कारोबार कर रहे हैं। कई लोग पकड़े गये हैं। एक तरफ आतंकवाद और जाली नोटों का जाल देश को तबाह कर रहा है दूसरी ओर भ्रष्ट्राचार और कालेधन की चुनौती बनी हुई है। भ्रष्ट्राचार और कालेधन के खिलाफ अनेक प्रभावी कदम उठाये। कालेधन के लिए एसआईटी का गठन हुआ। मजबूत कानून बनाये। कालेधन को विदेशों से वापस लाने के लिए ट्रक्स समझौतों मे बदलाव किया। सूचना आदान प्रदान की। बेनामी संपत्ति को रोकने के लिए अगस्त 2016 में कानून बनाकर चोर दरवाजे को बंद कर दिया। अघोषित आयो को घोषित करने की योजना से देश को फायदा मिला। पिछले ढाई सालों में सवा लाख करोड़ रुपये कालाधन बाहर लाया गया।

    कौन आम नागरिक होगा जिसे बड़े अधिकारियों के बिस्तर से पैसे निकलने पर दुख ना होता हो। इस तरह के धन में 500 से 1000 रुपये तक का नोट 80 प्रतिशत तक हो गया है। भ्रष्ट्राचार से अर्जित कैश का कारोबार फैला है। इसका सीधा प्रभाव गरीब और मध्यम वर्ग की खरीदने की शक्ति पर पड़ता है। इसका असर आप पर भी होता होगा।मकान खरीदने जब आप जाते होंगे तो आपसे भी कहा जाता होगा कि कुछ पैसा चेक में कुछ कैश लेंगे। कैश के इस धंधे के कारण मकान, जमीन, शिक्षा, उच्चशिक्षा में कृत्रिम वृद्धि होती है। यह बेनामी हवाला करोबार को भी बल देते हैं। हवाला का उपयोग आतंकी करते हैं। चुनावों में कालेधन के प्रभावों की चर्चा नई बात नहीं है। देश को भ्रष्ट्राचार और कालेधन से मुक्त कराने के लिए एक और सख्त कदम उठाना उचित हो गया है। आज मध्यरात्रि से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट अमान्य होगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ आज यहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायु सेना उप प्रमुख बी एस धनोआ की श्री मोदी के साथ मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे। पाकिस्तान ने भी भारतीय उच्चायु महज दो सप्ताह में पांचवी बार पाकिस्तान ने आज भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा ‘बिना किसी उकसावे` के की गई कथित गोलीबारी पर कडा विरोध दर्ज कराया।
    पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) डॉ मोहम्मद फैजल ने आज भारतीय उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा कल निकेल एवं जांदरोट सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघनों की कडी निंदा की। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और घायलों में पांच साल का एक बच्चा भी शामिल था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत
    Next Article एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

    April 17, 2026

    नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

    April 17, 2026

    मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

    April 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
    • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
    • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version