Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»NSG: भारत की दावेदारी पर चीन का रुख नहीं बदला
    Top Story

    NSG: भारत की दावेदारी पर चीन का रुख नहीं बदला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 8, 2016Updated:November 8, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग:  परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की इस सप्ताह विएना में होने वाली बैठक से पहले चीन ने आज कहा कि भारत की सदस्यता की दावेदारी को लेकर उसके रूख में ‘‘कोई परिवर्तन’’ नहीं हुआ है जिसमें उसने संकेत दिया है कि गैर एनपीटी देशों के प्रवेश को लेकर नियमों को इस समूह द्वारा अंतिम रूप देने के बाद ही इस बारे में विचार किया जाएगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस शुक्रवार को विएना में एनएसजी के पूर्ण सत्र का आयोजन होगा। फिलहाल हमारे रूख में कोई परिवर्तन नहीं है।’’

    लू ने भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की गत चार नवम्बर को हैदराबाद में हुई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि चीन भारत सहित संबंधित पक्षों के साथ नजदीकी सम्पर्क में है और इस मुद्दे पर रचनात्मक बातचीत और समन्वय कर रहा है। एनएसए अजित डोभाल ने चीन के एनएसए एवं स्टेट काउंसिलर यांग जिएची के साथ हैदराबाद में बातचीत की थी जिस दौरान मुद्दा कथित तौर पर उठा था। यह वार्ता विएना में 11-12 नवम्बर को होने वाली 48 सदस्यीय एनएसजी की बैठक से पहले हुई। मीडिया की खबरों के अनुसार उस बैठक में समूह उन नये सदस्यों को शामिल करने के दो चरणीय प्रक्रिया पर चर्चा कर सकता है जिन्होंने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। एनएसजी की सदस्यता के लिए आवेदन करने वाले भारत और पाकिस्तान ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा में हैं कई आपराधिक तत्व: मायावती
    Next Article राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

    June 5, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

    June 5, 2025

    माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version