Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप ने मूर का समर्थन करने की संभावना से इनकार नहीं किया
    दुनिया

    ट्रंप ने मूर का समर्थन करने की संभावना से इनकार नहीं किया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन, 22 नवंबर (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के रॉय मूर का सीनेट के उम्मीदवार के रूप में समर्थन करने की संभावना से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऊपरी सदन में किसी ‘लिबरल’ की तुलना में कोई भी विकल्प बेहतर है। हाल के दिनों में मूर पर आठ महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

    समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ट्रंप ने मंगलवार को रिक्त अलबामा सीनेट सीट के लिए मूर के डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिद्वंद्वी का जिक्र करते हुए कहा, मैं निश्चित रूप से आपको एक बात बता सकता हूं कि हमें वहां ‘लिबरल’ शख्स की जरूरत नहीं है..एक डेमोक्रेट (डग) जोन्स।

    उन्होंने कहा, मैंने उनके रिकॉर्ड को देखा है..यह अपराध के मामलों में भयावह है। सीमाओं पर भयावह है। मैं आपको बता सकता हूं कि हमें किसी ऐसे शख्स की जरूरत नहीं है जो अपराध, सीमा, सेना और दूसरे संशोधन के मामले में खराब साबित होगा।

    पूर्व न्यायाधीश मूर पर आठ महिलाओं ने 1970 के दशक के दौरान जब उनमें से कुछ 14 से 18 साल की थी, यौन दुव्यर्वहार करने का आरोप लगाया है। ट्रंप का बयान इन आरोपों को लगाए जाने के बाद आया है।

    मूर ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

    ट्रंप ने कहा कि पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ, उससे उन्होंने (मूर) इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं हुआ है और आपको उनकी बात भी सुननी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक फिर बेनकाब- मुंबई हमले का मास्टरमाइंड सईद होगा रिहा
    Next Article इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा के बाद पीएम हरीरी पहुंचे लेबनान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका

    August 11, 2025

    बलूचिस्तान में तैनात पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के दो जवानों की हत्या, बीएलएफ के सेकंड लेफ्टिनेंट की भी जान गई

    August 9, 2025

    ट्रंप ने बिली लॉन्ग को आंतरिक राजस्व सेवा प्रमुख के पद से हटाया

    August 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
    • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
    • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
    • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
    • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version