Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा के बाद पीएम हरीरी पहुंचे लेबनान
    दुनिया

    इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा के बाद पीएम हरीरी पहुंचे लेबनान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी दो सप्ताह पहले सऊदी अरब में अपने इस्तीफे की अप्रत्याशित घोषणा के बाद पहली बार बेरूत पहुंचे हैं. हरीरी यहां बुधवार को देश के स्वतंत्रता दिवस सैन्य परेड और राष्ट्रपति भवन में समारोह में शामिल हो सकते हैं.

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत हवाईअड्डे पर मंगलवार को विमान से उतरने के बाद सुरक्षाबलों के सदस्यों ने उनका स्वागत किया था. समारोह के बाद वो अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की कब्र पर गए, जिनकी साल 2005 में हत्या कर दी गई थी.

    हरीरी ने लेबनानी नागरिकों को उस समय चौंका दिया था जब उन्होंने रियाद में चार नवंबर को जान का खतरा बताकर पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. हरीरी ने इस आशंका को खारिज कर दिया था कि सऊदी अरब ने ईरान के साथ क्षेत्रीय संघर्ष की वजह से उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर किया गया है.

    लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल औन ने हरीरी का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और वो बुधवार को हरीरी से मुलाकात करेंगे.

    बेरुत आने से पहले मंगलवार को हरीरी मिस्र के काहिरा और साइप्रस गए थे. उन्होंने मिस्र में राष्ट्रपति अब्देल अल-सिसी से मुलाकात की और लेबनान का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया.

    बाद में वह साइप्रस के लारनाका गए जहां उन्होंने राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस से मुलाकात की. इससे पहले लेबनान के राष्ट्रपति औन ने आरोप लगाया था कि हरीरी को उनकी इच्छा के विरुद्ध सऊदी अरब में रखा गया है. हरीरी और सऊदी अरब दोनों ने इस आरोप का खंडन किया था.

    मिस्र और फ्रांस की मध्यस्ता के बाद, हरीरी पिछले सप्ताह रियाद से रवाना हो गए। उन्होंने पेरिस जाकर राष्ट्रपति इमानुएल मेक्रोन से मुलाकात की थी और वाद किया था कि बुधवार तक वह घर में होंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने मूर का समर्थन करने की संभावना से इनकार नहीं किया
    Next Article जेपी बिल्डर को ‘सुप्रीम’ झटकाः 275 करोड़ रुपये जमा, निदेशकों की संपत्ति फ्रीज..!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

    June 12, 2025

    आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

    June 12, 2025

    नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

    June 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
    • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
    • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
    • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version