Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़े वर्गों को प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण दें मोदी सरकार : मायावती
    राजनीति

    दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़े वर्गों को प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण दें मोदी सरकार : मायावती

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि देश में जबसे केन्द्र व राज्य सरकारों के बड़े-बड़े व महत्वपूर्ण सरकारी कार्य अधिकांशतः प्राइवेट सेक्टर को ही दिये जा रहे हैं तबसे ही बीएसपी समाज के शोषित-पीड़ित दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लोगों को प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण दिये जाने के लिये केन्द्र सरकार से लगातार माँग कर रही है, लेकिन इन वर्गों को मुख्य धारा से जोड़कर इनके जीवन में भी थोड़ा बुनियादी व आवश्यक सुधार लाने के लिए कोई भी सरकार तैयार नहीं है।

    मायावती ने कहा कि इस सम्बन्ध में अब बिहार में बीजेपी के साथ सत्ता में बैठे लोगों को केन्द्र में अपनी गठबंधन की सरकार से इन वर्गों को प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण देने की केवल माँग करने की बजाय इन्हें इसमें सीधा आरक्षण ही दिलवाना चाहिये, यही ज़्यादा उचित व बेहतर होगा।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसी कोरी बयानबाजी करके मीडिया में केवल सुर्खी बटोरकर सस्ती राजनीतिक व लोगों में सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने से काम चलने वाला नहीं है बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री को पहले अपने स्तर पर ही कुछ काम करके भी दिखाना चाहिये।

    इसके साथ ही, बीएसपी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से फिर से यह माँग करती है कि वह इन वर्गों को प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण देने के मामले में जल्द से जल्द ईमानदारी व गंभीरता दिखाने के साथ-साथ यहाँ अपरकास्ट समाज व मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के ग़रीब लोगों को भी आर्थिक आधार पर इन्हें भी अलग से आरक्षण देने की अलग से व्यवस्था करे, यह देशहित में एक आवश्यक कदम होगा जिसकी समाज को वर्षों से प्रतीक्षा है।

    मायावती ने कहा कि बीजेपी व आरएसएस के लोगों को देश के एस.सी., एस.टी. व ओ.बी.सी. वर्गों के आरक्षण को बरकरार रखे जाने को लेकर, इन्हें इस मामले पर केवल अपनी कोरी हवा-हवाई बयानबाजी करने की बजाय, इन वर्गों का समय से आरक्षण का कोटा भी अपनी केन्द्र की सरकार से पूरा करवाना चाहिये क्योंकि इसके अभाव में आरक्षण की मानवतावादी व कल्याणकारी व्यवस्था को पूरे तौर पर निष्क्रिय व निष्प्रभावी बना दिया गया है।

    इतना ही नहीं बल्कि इन वर्गों के सरकारी नौकरी में पदोन्नति में आरक्षण को भी संवैधानिक संशोधन के ज़रिये, इसे भी प्रभावशाली बनवाना चाहिये। इस सम्बंध में बीएसपी के संसद के भीतर व बाहर दोनों जगह जुझारु प्रयास से संवैधानिक संशोधन विधेयक राज्यसभा से तो पारित हो गया है परन्तु सरकार के जातिवादी रवैये के कारण यह लोकसभा में लम्बित पड़ा हुआ है, यह दुःख की बात है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश की आधी झुग्गी-बस्तियां 5 राज्यों में
    Next Article जेटली की किताब: सोनिया के तहलका कनेक्शन का खुलासा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विधायक सरयू राय ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

    May 8, 2026

    पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर JMM का कड़ा प्रहार, सुप्रियो भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के परिणामों को बताया असंवैधानिक

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल में सनातन की विजय और अहंकार की पराजय : संजय सेठ

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, अनियमितताओं के चलते दोबारा होगी परीक्षा, सीबीआई को सौंपी गई जांच
    • कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम
    • मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
    • विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद से सरकारी बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
    • गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version