स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी। अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि इन सेवाओं में ईमैस (इमरजेंसी मेडिकल एंबुलेंस सर्विस), मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत के साथ 520 डॉक्टरों को नियुक्त किया जाएगा।

सचिव ने बताया कि ईमैस के तहत प्रथम चरण में रांची, जमशेदपुर, पलामू में 40 एंबुलेंस से सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा 108 नंबर डायल करने से प्राप्त होगी। शहरी क्षेत्र में यह एंबुलेंस मात्र 25 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 55 मिनट में मौके पर पहुंच जाएगी।

स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी परिवारों के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की जाएगी। 80 प्रतिशत आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

तिरंगा टी-शर्ट पहनेंगे बच्चे
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के स्कूलों से सुबह 7.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसी क्रम में राजधानी के विभिन्न स्कूलों से भी प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें करीब 10 हजार बच्चे हिस्सा लेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version