Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नोटबंदी के एक साल : झारखंड में ‘कालाधन विरोधी दिवस’ बनाम ‘काला दिवस’
    झारखंड

    नोटबंदी के एक साल : झारखंड में ‘कालाधन विरोधी दिवस’ बनाम ‘काला दिवस’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : नोटबंदी के सालगिरह पूरे होने के मौके पर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी विपक्ष ‘काला दिवस’ का आयोजन करने जा रही है. वहीं झारखंड सरकार इसे बड़ी सफलता करार दे रही है. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार इसे ‘कालाधन विरोधी दिवस’ के रूप में मनायेगी. झामुमो, कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियां सड़कों पर उतर सकती है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह आज मंगलवार को रांची आयेंगे.  वे आठ नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ राजभवन के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे़. पार्टी महासचिव आलोक दुबे ने बताया कि प्रभारी मंगलवार की देर शाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे  नोटबंदी के खिलाफ राज्य स्तरीय कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे़

    झामुमो के महासचिव व प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि आठ नवंबर को नोटबंदी के एक  वर्ष पूरे होंगे़  नोटबंदी से अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी़  छोटे और मंझोले  व्यापारियों की कमर टूट गयी. झामुमो इस दिन को काला दिवस के रूप में मनायेगा.  उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का एलान किया है़  सभी दल अपने-अपने स्तर से विरोध-प्रदर्शन कर रहे है़ं  मेरी पार्टी का मानना है कि सामूहिक रूप से इसका विरोध होना चाहिए़  सभी विपक्षी दलों को मिल कर एक साथ इसका विरोध करना चाहिए़  इससे इसका बेहतर संदेश जायेगा़ . ज्यादा से ज्यादा लोगों की नाराजगी सामने आयेगी़  उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का हमेशा प्रयास रहा है कि विपक्षी दल एक साथ विरोध में उतरे़ं   नोटबंदी का फैसला अव्यावहारिक था़.
    इस फैसले से पूरा देश स्तब्ध था़  केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार आज जश्न मनाने की बात कह रही है़  इनको बताना चाहिए कि यह जश्न किसके लिए है़  बैंक की कतार में मरनेवालों के लिए या फिर उनके लिए जिनकी मौत अस्पतालों में पैसे के अभाव से हो गयी या उस अदूरदर्शी निर्णय के लिए है़  श्री पांडेय ने कहा कि पार्टी पूरे राज्य में आम-अवाम के साथ नोटबंदी और जीएसटी का विरोध करेगी़  उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झाविमो, राजद सहित दूसरे विपक्षी दलों से बात हुई है कि एक साथ मिल कर इसका विरोध किया जाये़  एक सवाल के जवाब में झामुमो नेता ने कहा कि लुगुबुरू  घंटाबाड़ी महाधर्म सम्मेलन को लेकर पार्टी हमेशा प्रयासरत रही है़  महोत्सव में पार्टी नेता हेमंत सोरेन वर्षों से शिरकत करते रहे है़ं  इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए पार्टी ने अपनी भूमिका निभायी है़  भाजपा को संताल परगना के बारे में थोड़ी जानकारी रख कर बोलना चाहिए़.
    भाजपा समर्थक कारोबारियों का कालाधन सफेद हो गया
    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कहा है कि नोटबंदी का फैसला देश के लिए काला अध्याय साबित हुआ है. नोटबंदी से भाजपा समर्थक कारोबारियों का कालाधन सफेद हो गया. नोटबंदी से उद्योग व रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. प्रधानमंत्री झूठा आंकड़ा पेश कर देश व जनता को गुमराह कर रहे हैं. श्री कुमार धनबाद परिसदन में सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नोटबंदी को कालाधन के खिलाफ कार्रवाई मान भाजपा जश्न मना रही है. नोटबंदी के कारण देश में 155 लोगों की मौत हुई.
    तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गये. जीडीपी दो प्रतिशत कम हो गया. कांग्रेस शासन में वर्ष 2014 में जीडीपी नौ प्रतिशत था. अभी जीडीपी 5.7 प्रतिशत है. नोटबंदी से देश को तीन लाख करोड़ का नुकसान हुआ. कांग्रेस के शासनकाल में वित्तीय वर्ष 2013-2014 में एक लाख करोड़ से ज्यादा का कालाधन उजागर हुआ था. नोटबंदी के बाद मात्र 17 हजार करोड़ कालाधन उजागर हुआ है.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHDFC बैंक ने दी ग्राहकों को सौगात
    Next Article रांची : मुसलिम महिला को योग सिखाने की वजह से मिल रही थी धमकी, सीएम ने लिया संज्ञान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026

    रांची के बार-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    May 12, 2026

    रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

    May 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, अनियमितताओं के चलते दोबारा होगी परीक्षा, सीबीआई को सौंपी गई जांच
    • कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम
    • मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
    • विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद से सरकारी बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
    • गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version