अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यौन शोषण के गंभीर आरोप का सामना कर रहे सीनेट उम्मीदवार रॉय मूर का एक बार फिर से पुरजोर समर्थन किया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर लिखा कि अलाबामा की सीनेट सीट पर मूर के विरोधी उम्मीदवार डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता डग जोंस अपराध, सेना और आव्रजन जैसे कई मुद्दों पर बहुत कमजोर है और अलाबामा के लोगों ने अगर अगले महीने होने वाले विशेष चुनाव में उनका पुरजोर समर्थन किया तो यह एक गंभीर विपदा साबित होगी।
आपको बता दे की ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के कई सदस्यों ने मूर के लिए अपना समर्थन पूरी तरह वापस ले लिया। 70 साल के मूर पर यौन शोषण के कई गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर यह आरोप है कि उन्होंने अपनी 30 से 40 साल की उम्र के दौरान लड़कियों का यौन शोषण और यौन उत्पीडऩ किया। पीडि़ताओं में 14 साल तक की लड़कियां शामिल हैं।
हालाँकि हाल के समय में यौन शोषण के आरोपों से अमेरिका की दोनों मुख्य पार्टियां बहुत अधिक प्रभावित हुई हैं। वहीं डेमोक्रेट नेता और कांग्रेस के सबसे अनुभवी सदस्य जॉन कॉन्यर्स ने यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बीच सदन का एक शीर्ष पद छोड़ दिया। 88 साल के नेता ने कांग्रेस की न्यायिक समिति के रैंकिंग सदस्य के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।