आगामी 18 दिसम्बर को चौपारण स्टेडियम तिरंगामय होने वाला है। उस दिन वहां तिरंगाभक्त के रूप में प्रसिद्ध सुधांशु सुमन के नेतृत्व में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सुधांशु सुमन की उपस्थिति में कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजदेव यादव को विधानसभा अध्यक्ष व मुख्य संरक्षक के रूप में राजेश सहाय का चयन किया। चौपारण प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रविदास को मुख्य संयोजक बनाया गया। इससे पूर्व तिरंगा यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन ने तिरंगा यात्रा के विषय वस्तु पर विशेष चर्चा करते हुए बताया कि रे ग्राम सेवा फाउंडेसन के तहत पूरे देश स्तर के संरक्षक समाजसेवी अन्ना हजारे के दिशा निर्देश पर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 18 दिसम्बर को चौपारण में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, शिक्षकों और जागरूक नागरिकों से भाग लेने की अपील की। श्री सुमन ने रे ग्राम फाउंडेशन के तहत आयोजित तिरंगा सम्मान यात्रा के उद्देश्यों के में भी विशेष जानकारी दी।
नव गठित कमेटी में जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया संरक्षक शम्भू सिंह, ताजपुर के मुखिया शौकत खान, बसरिया के मुखिया नरेश पासवान, पडरिया के मुखिया पप्पू रजक, गोविंदपुर के मुखिया दिनेश यादव, चैय के मुखिया सफालउद्दीन, बरहमोरिया के मुखिया संतोष भुइयां, बच्छई के मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक, बेलाही प्रतिनिधि मंटू सिंह, चोरदाहा प्रतिनिधि सुखदेव पासवान, प्रतिनिधि मुकुंद साव, पारा शिक्षक संघ अध्यक्ष रामवतार प्रजापति, जिला कमिटी सदस्य सुधीर कौशल, मुकेश सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि योगेश सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष परमेश्वर साव, पत्रकार अजय ठाकुर, डी मुन्ना, हरेंद्र राणा, प्रमोद सोनी, उमेश पासवान, बीरेंद्र शर्मा, विशाल सिन्हा, मंयक कुमार, दुर्गेश पांडेय, अरविंद कुमार आदि कई गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है। अभियान से होगा समाज का विकास : राजदेव नवगठित कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष सह चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव ने कहा कि 18 दिसम्बर को तिरंगा सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि समाजसेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में इस अभियान से समाज का विकास होगा, जिसमें चौपारण की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने प्रखंड स्तर पर कमेटी बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। नई क्रांति की शुरुआत : राजेश कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय ने कहा कि 18 दिसम्बर को सुधांशु सुमन के नेतृत्व में निकलने वाली तिरंगा यात्रा से नई क्रांति की शुरुआत होगी। उन्होंने इस दौरान युवाओ से बढ़-चढ़ भाग लेने की अपील की। लोगों में बढ़ेगी देशभक्ति : बिराज कमेटी के मुख्य संयोजक एवं चौपारण प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रविदास ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का विकास होगा। साथ ही विलेज एक्शन प्लान से इलाके में खुशहाली आएगी। उमड़ेगी देशप्रेमियों की भीड़ : शशि कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष शशि शेखर ने बताया कि 18 दिसम्बर को होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए बृहद पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए पंचायत व गांव स्तर तक पहुंच कर लोगों को तिरंगा यात्रा के संदर्भ में जानकारी और इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। संजय सिन्हा ने कहा कि यात्रा मिल का पत्थर साबित होगी। ऐतिहासिक होगी यात्रा : बैजू विधान सभा सचिव बैजू गहलोत ने कहा कि चौपारण में हो रहे तिरंगा सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगा। तिरंगे के नीचे ग्रीन इंडिया, पट्रियोटिक इंडिया, हैल्थी इंडिया और एजुकेट इंडिया का कार्यक्रम पूरे हिन्दुस्तान में चल रहा है।