नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज के खिलाफ घर में संपन्न वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने दम दिखाया और उम्मीद के मुताबिक सीरीज भी कब्जे में आ गई। लेकिन हमेशा की तरह सबसे बड़े सितारे बनकर फिर से कप्तान विराट कोहली ही उभरे, जिनके बल्ले को रोकना फिलहाल दुनिया के किसी भी गेंदबाज के बूते नहीं दिखता। घरेलू सीरीज में लगातार छठी जीत में विराट के अलावा चार और खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल शामिल हैं। इन पांच के पंच से भारतीय टीम अपराजेय बनी हुई है। गुरुवार को खत्म सीरीज में भी कप्तान कोहली सबसे आगे निकल गए। उन्होंने 5 मैचों की पांच पारियों में दो बार नॉटआउट रहते हुए 151 की शानदार ऐवरेज से कुल 453 रन बनाए जिसमें उनके तीन लगातार शतक भी शामिल हैं। इसी दौरान उन्होंने वनडे में सबसे पारियों में 10 हजार रन का सचिन तेंडुलकर का रेकॉर्ड भी ध्वस्त किया। उनको रोहित का साथ मिलने पर भारतीय बैटिंग का दबदबा दिखता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



