गिरिडीह। बेंगाबाद के छोटकी खरगडिया मुख्य मार्ग पर मुंडराडीह के पास रविवार सुबह यात्री बस पलट गयी। बस में ड्राइवर, कंडक्टर समेत आठ यात्री सवार थे। घटना में एक महिला को गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज बेंगाबाद के प्राइवेट क्लिनिक में किया जा रहा है। मामूली रुप से घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।

चतरा से धनबाद जा रही थी बस
दुर्घटना की शिकार बस चतरा से धनबाद जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। इस दौरान मुंडराडीह के पास सड़क पर लगे ब्रेकर को चालक देख नहीं पाया जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों को भीड़ जुट गयी। उन्होंने बांस की सीढ़ी के जरिए घायलों को बस से बाहर निकाला। प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रही महिला सुकरी देवी हाडोडीह बेंगाबाद की निवासी है। डॉक्टरों  ने बताया कि सुकरी देवी के कमर में गंभीर चोट आई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version