कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना अंतर्गत मरकच्चो पुल के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रात के लगभग आठ बजे बरहमसिया से मरकच्चो की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे तीन युवक गाड़ी के अनियंत्रित होकर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें मरकच्चो अस्पताल लाया गया। जहां घायलों में फैयाज (18 वर्ष, मरकच्चो) और बिरजू राणा (20 वर्ष, कुम्हारटोली, मरकच्चो) की मौत हो गयी। जबकि मोहम्मद काजू (18 वर्ष, हजारीबाग) गंभीर रूप से घायल है।जिसकी हालत नाजुक देख डॉक्‍टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version