Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिवसेना-धर्मसभा का कार्यक्रम, कड़े सुरक्षा का इंतजाम किये
    Breaking News

    शिवसेना-धर्मसभा का कार्यक्रम, कड़े सुरक्षा का इंतजाम किये

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 24, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्‍या। अयोध्या में अगले 48 घंटे बहुत अहम रहने वाले हैं। 24 नवंबर को शिवसेना का कार्यक्रम है, जिसमें पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों शिवसैनिक ट्रेन और अन्य साधनों से अयोध्या पहुंचने लगे हैं। वहीं, 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्मसभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख संतों के पहुंचने की संभावना है। इन तमाम कार्यक्रमों के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    लोगों ने किया जरूरी सामान का स्टॉक
    शहर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय में भय का माहौल है। कुछ लोगों ने शुक्रवार को ही घर के सभी जरूरी सामानों का स्टॉक कर लिया है। उन्होंने राशन, फल, सब्जी और दवाओं का स्टॉक कर लिया है। हर कोई अपने-अपने घरों में सुरक्षित हो चुका है। कई लोगों को इस बात का डर है कि कहीं 6 दिसंबर, 1992 जैसी घटना फिर से न हो जाए।
    एक निजी चैनल से बात करते हुए व्यापार मंडल के कई व्यापारियों ने कहा कि दूसरे दिनों के मुकाबले आज बाजार में हलचल ज्यादा हैं। लोग रोजाना की तुलना में ज्यादा सब्जियां और अन्य जरूरी सामान खरीद रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है, जिसकी वजह से लोग सहमे हुए हैं।

    ADGP स्तर के अधिकारी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
    अयोध्या में किसी तरह का बवाल न हो, इसके लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर की सुरक्षा जिम्मेदारी ADGP स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। इसके अलावा 3 SSP, 10 ASP, 21 DSP, 160 इंस्पेक्टर, 700 कॉन्स्टेबल, PAC की 42 कंपनी, RAF की 5 कंपनी और ATS कमांडो को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे की मदद से हर जगह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

    मुस्लिमों ने की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग
    अयोध्या के कलेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि हम स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क में है। भय का माहौल बिल्कुल भी नहीं है। शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति के बाद आयोजित किया गया है। प्रशासन की शर्तों पर सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसलिए डरने जैसी कोई बात नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को तीन और IPS अधिकारी को अयोध्या में तैनात किया गया है। जोन के सभी अधिकारी 24 घंटे कैंप लगाकर और घूम-घूम कर निगरानी करेंगे। इस बीच, VHP और शिवसेना की बढ़ती हई गतिविधियों को देखते हुए राम मंदिर मामले में एक पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अयोध्या के एसपी सिटी को फोन कर 24 और 25 नवंबर के लिए सुरक्षा बढ़ाने का मांग की है।

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचेंगे। 3 बजे वे लक्ष्मण किला जाएंगे, जिसके बाद वे श्री विद्वत संत पूजन एवं आशीर्वादोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे नया घाट पर सरयू आरती में वे शामिल होंगे। 25 नवंबर को वे सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे अयोध्या में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद दोपहर 1 बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। 3 बजे वापस हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। वहां से वे मुंबई के लिए निकल जाएंगे।

    कड़े सुरक्षा का इंतजाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपठानकोट में सैनिकों जैसी वर्दी में देखे गये छह संदिग्ध अातंकी, अलर्ट जारी
    Next Article फ्रांस में भी गरमाया राफेल मुद्दा, NGO ने की जांच की मांग
    azad sipahi

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version