Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य भर में पारा शिक्षकों का घेरा डालो-डेरा डालो आज से
    Top Story

    राज्य भर में पारा शिक्षकों का घेरा डालो-डेरा डालो आज से

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 25, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पारा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम 25 नवंबर से शुरू होगा। पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम के तहत सत्ता पक्ष के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों के आवास के पास प्रदर्शन किया जाना है।

    40 से अधिक पुलिस पदाधिकारी तैनात
    डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने संयुक्तादेश जारी करते हुए 40 से अधिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी है। 40 से अधिक पुलिस पदाधिकारी व 500 से अधिक पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। किसी स्थिति से निपटने के लिए थानावार क्यूआरटी बाइक दस्ता तैयार किया गया है। शहर के 13 थानों में इस दस्ते को प्रतिनियुक्त किया गया है। विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में सदर एसडीओ गरिमा सिंह और सिटी एसपी सुजाता कुमारी वीणापानी होंगी।

    स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थल पर विशेष नजर
    डीसी-एसएसपी ने सभी गश्ती मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल को निर्देश दिया है कि अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस, छात्रावास, मार्केट कांप्लेक्स व पेट्रोल पंपों पर चौकसी बरतेंगे और गतिशील रहेंगे। इसके अलावा सभी को मोबाइल ऑफ नहीं रखने का विशेष निर्देश दिया गया है।

    इन स्थानों पर बैरिकेडिंग
    पारा शिक्षकों के कार्यक्रम को देखते हुए शहर के छह जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसमें जाकिर हुसैन पार्क, राजकीय अतिथिशाला, सिदो-कान्हू पार्क, जज कॉलोनी व रणधीर वर्मा चौक शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास के पश्चिमी भाग, उपसभापति के आवास, विधानसभा अध्यक्ष के आवास, राज्यसभा सांसद के आवास के अलावा सभी मंत्रियों व विधायकों के आवास के समक्ष भी मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया है। बीडीओ-सीओ और थाना प्रभारी से कहा गया है कि समन्वय से काम करें।

    सात पारा शिक्षकों को भेजा गया जेल
    लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चडरी स्थित अानंद होटल से छह और लालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार एक पारा शिक्षक को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल भेजे गए पारा शिक्षकों में बजरंग प्रसाद, विकास कुमार यादव, प्रदुमन कुमार सिंह उर्फ शिंटू सिंह, मोहन कुमार मंडल, संजय कुमार दूबे, ऋषिकेश पाठक और प्रमोद कुमार महतो का नाम शामिल है। जेल भेजे गए पारा शिक्षकों का पुलिस एक सप्ताह से तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सभी को आनंद होटल के एक कमरे से गिरफ्तार किया गया था।

    पारा शिक्षक बैठे हड़ताल पर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम मंदिर को लेकर उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    Next Article चक्रधरपुर: 200 साल पुराने मां भगवती की प्रतिमा की चोरी, लोग आक्रोशित
    azad sipahi

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version