Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चंदवा में नक्सली हमला, चार शहीद
    Top Story

    चंदवा में नक्सली हमला, चार शहीद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मो इरफान
    चंदवा। नक्सलियों ने चुनाव से ठीक पहले बड़ी घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार देर शाम चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर दूर लुकुइया मोड़ पर नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें एक दारोगा और होमगार्ड के तीन जवान शहीद हो गये। दारोगा समेत तीन घटनास्थल पर ही शहीद हुए, जबकि बुरी तरह घायल जवान की बाद में मौत हुई। शहीदों में एसआइ सुकरा उरांव, चालक यमुना प्रसाद, जवान सिकंदर सिंह और शंभू प्रसाद है। एक अन्य जवान दिनेश राम ने किसी तरह अपनी जान बचायी।
    जानकारी के अनुसार बगल के एक गांव के लोगों ने शाम को चंदवा थाना को नक्सलियों के गांव में पहुंचने और फायरिंग करने की सूचना दी। इसी सूचना पर चंदवा थाना की पुलिस टीम गांव की ओर रवाना हुई। पुलिस टीम को ले जा रही पीसीआर वैन जैसे ही लुकुइया मोड़ के पास जाकर रुकी, हथियारबंद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की टीम को मोर्चा संभालने का भी मौका नहीं मिला, हालांकि उसने गाड़ी के भीतर से ही जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक 70 से 80 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। जाते-जाते नक्सलियों ने पुलिस टीम की चार राइफलें भी लूट ली।
    फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रविशंकर सिंह और चंदवा थाना प्रभारी मोहन पांडेय जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अभियान के एडीजी मुरारी लाल मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बतायामुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया है।
    सीएम ने संवेदना जतायी
    इस बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लातेहार की घटना की निंदा करते हुए शहीदों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

    four martyrs Naxalite attack in the canopy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवंशवाद को जनता ने नकारा : रघुवर
    Next Article महाराष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए करेंगे काम: PM
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version