रांची। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के तहत झारखंड को शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य का गौरव प्राप्त होने पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड ने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भागीदारी निभायी है। आज झारखंड खुले में शौच से मुक्त है। 2014 से पूर्व राज्य में मात्र 18 प्रतिशत शौचालय थे। आज 2019 में करीब-करीब शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण हो चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि में राज्य की जनता का बहुत बड़ा सहयोग है। इसके लिए झारखंडवासियों को बधाई एवं उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट करता हूं। मालूम हो कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत शीर्ष प्रदर्शन के लिए झारखंड, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात और दमन दीव को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
Previous Articleराजधनवार से फिर चुनाव लड़ेंगे बाबूलाल
Next Article UN में पाक का नाम लिए बिना भारत का तंज
Related Posts
Add A Comment