रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुबई से अपने शहर रांची लौट आए हैं। आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद वह रांची की सड़कों पर बाइकिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार को वे यामाहा की अपनी सबसे पुरानी बाइक से रांची के रिंग रोड पर घूमते दिखे।

संन्यास के बाद पहली बार बाइक चलाते दिखे
महेंद्र सिंह धोनी बाइक के शौकीन हैं। उनके पास महंगी बाइक्स के कलेक्शन हैं। वे अक्सर बाइक लेकर रांची की सड़कों पर निकल जाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद सोमवार को पहली बार धोनी बाइक लेकर रांची की सड़कों पर निकले। वे रिंग रोड स्थित सिमलिया स्थित अपने आवास से कहीं जा रहे थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version