Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मजदूरों और कर्मचारियों की आज देशव्यापी हड़ताल
    Jharkhand Top News

    मजदूरों और कर्मचारियों की आज देशव्यापी हड़ताल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों और निजीकरण के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ को छोड़ कर अन्य सभी मजदूर संगठनों की ओर से गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसमें तमाम मजदूर संगठन शामिल होंगे। इधर वामदल ने हड़ताल की पूर्व संध्या पर बुधवार को रांची में प्रदर्शन किया।
    विभिन्न ट्रेड यूनियन, मजदूर संगठन, कोयला मजदूर, श्रमिक संघ, बैंक कर्मचारी संघ, मनरेगा कर्मी, आंगनबाड़ी के कर्मचारी समेत इस तरह के तमाम संगठन हड़ताल में शामिल होंगे। इसे लेकर पिछले कई दिनों से झारखंड समेत कई राज्यों में संगठन तैयारियों में जुटे हैं। झारखंड में बोकारो, धनबाद, बेरमो, गोमिया, फुसरो, रामगढ़, खलारी, पतरातू आदि इलाकों में संगठन ने लगातार बैठक कर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया है। इससे बैंक, कोयला खनन, सरकारी कारखानों और अन्य खनन क्षेत्रों में भी कामकाज प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है। इसे देखते हुए कोयला कंपनी सीसीएल, बीसीसीएल, इसीएल, सेल और बीएसएल आदि कंपनियों ने कर्मचारियों को नोटिस देकर अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने की चेतावनी दी है। इससे मजदूरों में और भी उबाल है और उन्होंने एकजुटता दिखाने की बात कही है।

    बैंक भी हड़ताल में शामिल
    अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आम हड़ताल में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की भागीदारी की घोषणा की है। इसके तहत, भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की है। ग्रामीण बैंक संगठनों के एक आम मंच ने इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए देश भर के ग्रामीण बैंकों में काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए प्रेरित करें और श्रमिक संगठनों के साथ विरोध प्रदर्शनों में भाग लें।

    मजदूर-कर्मचारियों का पक्ष
    तीन नये श्रम कानून पारित किये हैं और कारोबार करने में आसानी के नाम पर 27 मौजूदा कानूनों को समाप्त कर दिया है। ये कानून विशुद्ध रूप से कॉर्पोरेट जगत के हित में हैं। इस प्रक्रिया में 75 प्रतिशत श्रमिकों को श्रम कानूनों के दायरे से बाहर रखा गया है। इससे निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। श्रमिकों को अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
    हड़ताल वापस लेने की अपील
    बीसीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने हड़ताल को बेमानी बताया है। कहा कि कोल इंडिया के किसी ब्लॉक को निजी स्वामित्व में नहीं दिया जा रहा। कोल इंडिया के पास 463 कोल ब्लॉक हैं। 329 परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हैं। यह हड़ताल हमारे बढ़ते कदम को रोक देगी। इससे सिर्फ नुकसान ही होगा। जब कोल इंडिया एवं बीसीसीएल का निजीकरण ही नहीं हो रहा, तो हड़ताल क्यों। उन्होंने संगठनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।

    Countrywide strike of workers and employees today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम ने रेल परियोजनाओं के निर्माण को दी हरी झंडी
    Next Article देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 44,489 नए मामले, 524 लोगों की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026

      महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version