राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को हरियाणा और पंजाब सहित सात राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा, स्थापना दिवस पर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ये सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब और केरल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अपने प्राकृतिक और मानव संसाधनों के माध्यम से राष्ट्र को समृद्ध किया है। मैं इन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लोगों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं।