Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उल्फा (आई) में दूसरे नंबर के कमांडर राजखोवा का ​सेना के सामने सरेंडर
    Breaking News

    उल्फा (आई) में दूसरे नंबर के कमांडर राजखोवा का ​सेना के सामने सरेंडर

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​​उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ के करीबी विश्वासपात्र​​ माने जाने वाले ​​शीर्ष उल्फा (आई) नेता ​​​दृष्टि​​ राजखोवा ने​ अपने चार और साथियों के साथ बुधवार को मेघालय में सेना के सामने आत्मसमर्पण ​कर दिया​।​ ​​​राजखोवा को सेना ने हिरासत में लिया है और ​सभी को असम लाया जा रहा है। राजखोवा ​को ​उल्फा (इंडिपेंडेंट) में दूसरे नंबर ​का कमांडर माना जाता है​। 
     
    ​सूत्रों ​का कहना है कि हाल ही में वह बांग्लादेश में ​था और कुछ हफ्ते पहले ​ही ​मेघालय ​आया था​।​ ​राजखोवा ​का समर्पण आतंकवादी समूह के लिए एक बड़ा झटका ​माना जा रहा ​है।​​ ​पुलिस के मुताबिक इस साल मार्च में ​मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स के​ बोबोगक्रे​​ ​गांव में पुलिस दल के साथ ​हुई ​गोलीबारी ​में ​भी वह शामिल था।​ ​राजखोवा ​अपने संगठन के चरमपंथी समूह की केंद्रीय समिति ​का भी सदस्य है। ​उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ ने ​नवम्बर, 2011 में राजखोवा को उप-कमांडर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नत किया​ था​।​ ​उल्फा (आई) असम की स्वतंत्रता की मांग कर रहा है और सरकार ने 1990 में ​इस ​संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था। ​​ ​
     
    ​सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एसएफ-10 कमांडो की एक टीम के साथ आज उसे दक्षिणी गारो की पहाड़ियों में स्थित बोबोगक्रे गांव के पास घेर लिया। पुलिस और कमांडो के साथ आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद राजखोवा ने आत्मसमर्पण किया। राजखोवा पिछले तीन महीने से भारत-बांग्लादेश सीमा पर दोनों पक्षों के सुरक्षा बलों को एक पर्ची देकर दोनों तरफ आता-जाता रहा है। राजखोवा को पिछले महीने जाफलॉन्ग के पास देखा गया था, जब ढाका में पाकिस्तानी उच्चायुक्त इमरान सिद्दीकी उसी इलाके में एक रिजॉर्ट में छुट्टी मना रहे थे। 
     
    दरअसल भारतीय खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि ढाका में पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर एजाज ने हाल के महीनों में उत्तर-पूर्व के विद्रोही नेताओं से मुलाकात की है। एजाज एक स्थानीय अकादमिक के संपर्क में है जिसे पूर्वोत्तर में विद्रोहियों को समर्थन देने के लिए जाना जाता है। इसी जानकारी के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां और मिलिट्री इंटेलिजेंस सतर्क थी। उस पर पैनी नजर रखे जाने का नतीजा रहा कि आज वह भारत के हत्थे चढ़ गया और मुठभेड़ के बाद चार साथियों के साथ सरेंडर करना पड़ा। सेना ने सभी को हिरासत में ले लिया है और असम लाया जा रहा है जहां भारतीय जांच एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगीं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअविका गौर को मिला सपनों का राजकुमार, पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ साझा की दिल की बात
    Next Article राजस्थान : देर रात मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात के बाद गुर्जर आंदोलन स्थगित करने का ऐलान
    sonu kumar

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version