Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उत्तराखंडः पहाड़ों पर बर्फबारी, उप्र और उत्तराखंड के सीएम केदारनाथ में फंसे
    Top Story

    उत्तराखंडः पहाड़ों पर बर्फबारी, उप्र और उत्तराखंड के सीएम केदारनाथ में फंसे

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तराखंड में चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जनपदों तथा अन्य ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में आज बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इसके साथ ही तापमान तेजी से गिरने के कारण इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी बर्फबारी के बीच केदारनाथ में फंस गए हैं।
    उत्तरकाशी, रुदप्रयाग और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्होंने चौतरफा बर्फबारी का आलम देखा। उत्तरकाशी में मां यमुना का शीतकालीन प्रवास नारायणपुरी खरसाली सोमवार को बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। आज ही यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने हैं। आज ही मां यमुना अपने शीतकालीन स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ मंदिर में प्रवेश करेंगी।
    कुदरत ने मां यमुना के स्वागत के लिए नारायणपुरी खरसाली को चारों तरफ से बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया है। दरअसल नारायण पुरी खरसाली में बीती देर रात से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हालांकि ग्रामीण बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच शीतकालीन मंदिर में मां यमुना के दर्शन के लिए काफी आतुर दिख रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में रविवार रात्रि को ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों झमाझम बारिश हो रही है। काफी समय बाद हुई बारिश से वनों मे लगी आग बुझ गई है।
    चमोली जिले में बीती रात से ही वर्षा और बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज बर्फबारी हो रही है। वर्षा और बर्फबारी के चलते लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गये हैं। चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसौं, नीलकंड, त्रिशुली, आली बुग्याल आदि स्थानों पर जमकर बर्फबारी हो रही है और आधा इंच तक बर्फ जम गई है।
    रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बीती रात से ही बर्फबारी हो रही है। सोमवार को भारी बर्फबारी के बीच ही बाबा केदारनाथ के कपाट भी बंद हुए। कपांट बंद होने के मौके पर बर्फबारी के बीच ही डोली शीतकालीन गद्दी स्थल के लिए रवाना की गई। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी बर्फबारी के बीच वहां फंस गए हैं। आज इन दोनों मुख्यमंत्रियों का बदरीनाथ जाने का कार्यक्रम है लेकिन बदरीनाथ में भी बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण दृश्यता कम है, जो हेलीकॉप्टर उड़ने में बाधक है। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है।
    उधर, पौड़ी और श्रीनगर में भी सुबह साढ़े चार बजे से हल्की बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाके में ठंड बढ़ गई है। ऋषिकेश और देहरादून में भी सोमवार की तड़के चार बजे से गरज के साथ बारिश हो रही है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में भी बीती रात हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंडी में भीषण सड़क हादसा, बिहार के सात मजदूरों की मौत
    Next Article बिहार : नीतीश शाम साढ़े चार बजे राजभवन में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
    sonu kumar

      Related Posts

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025

      आसमान पर स्‍ट्राबेरी मून आज रात बिखेरेगा चांदनी

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version