Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूर्वर्ती सरकारों ने बुंदेलखंड को उजाड़ने का काम किया : प्रधानमंत्री मोदी
    Top Story

    पूर्वर्ती सरकारों ने बुंदेलखंड को उजाड़ने का काम किया : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के महोबा की धरती से समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों पर बुंदेलखंड की अनदेखी का आरोप लगाते हुये कहा कि परिवारवादियों की सरकार ने इस इलाके को लूटकर अपने घर का भला किया। यहां की जनता बुंद-बुंद के लिए तरसती रही, किंतु पूर्ववर्ती सरकारों का आमजन की मुश्किलों से कोई सरोकार नहीं रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की सराहना करते हुये शुक्रवार को कहा कि पहली बार बुंदेलखंड के लोग यहां के विकास के लिए काम करने वाली सरकार देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड में जल संकट को दूर करने की महत्वपूर्ण पहल करते हुये महोबा में भवानी बांध समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में जल की कमी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। इनमें अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली वियर परियोजना, भवानी बांध परियोजना और मझगांव-मिर्च छिड़काव परियोजना शामिल हैं।

    इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने बुंदेलखंड के पिछड़ेपन के लिए केंद्र और राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों को कसूरवार ठहराया। उन्होंने अपरोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को निशाने पर रखते हुये जमकर शब्दबाण छोड़े।

    उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को लूटकर पहले की सरकार चलाने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आमजन का परिवार बूंद-बूंद के लिए तरसता रहे। इससे उनको कोई सरोकार नहीं था। मोदी ने बुंदेलखंड की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं हैं।

     

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार की ओर से बुंदेलखंड के विकास के लिये किये जा रहे कार्यों और परियोजनाओं की फेहरिस्त गिनाते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार बुंदेलखंड के लोग, यहां के विकास के लिये काम करने वाली सरकार को देख रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें उत्तर प्रदेश को लूटते हुये नहीं थकती थीं। जबकि मौजूदा राज्य और केंद्र सरकार काम करते-करते नहीं थकती।

     

    मोदी ने विपक्षी दलों पर किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। वे समस्याओं की राजनीति करते हैं और भाजपा समाधान की राष्ट्रनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है। हमने सभी पक्षों से संवाद कर इसका रास्ता निकाला है।

     

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लगातार हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि परिवारवादियों की सरकारें किसानों को सिर्फ अभाव में रखना चाहती थीं। वे किसानों के नाम से घोषणाएं करते थे, लेकिन किसान तक पाई भी नहीं पहुंचती थी। जबकि केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि से अबतक 1 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजने का काम किया है।

     

    मोदी ने उत्तर प्रदेश के इस पिछड़े इलाके से होने वाले पलायन को रोकने के लिये केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुये कहा कि वे बुंदेलखंड से पलायन को रोकने के लिये इस क्षेत्र को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और यूपी डिफेंस कॉरिडोर इसका एक बहुत बड़ा प्रमाण है।

     

    Hindi news PM Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीजीपी के आदेश पर झारखंड के सभी बॉर्डर सील
    Next Article प्रधानमंत्री का फैसला श्रेष्ठ राजनीतिक कदमः अमित शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न

      April 19, 2026

      झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही

      April 19, 2026

      छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा

      April 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
      • झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
      • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version