Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आज से तीन दिनों तक डॉ. मोहन भागवत रहेंगे ग्वालियर में
    Breaking News

    आज से तीन दिनों तक डॉ. मोहन भागवत रहेंगे ग्वालियर में

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत आज से आगामी आगामी तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहेंगे। वे यहां संघ के मध्यभारत प्रांत द्वारा लगाए गए चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) में शामिल होने आ रहे हैं। जो स्वयंसेवकों के बीच रहने के साथ ही 28 नवंबर तक अपने प्रवास के दौरान शहर में होनेवाले अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। डॉ. भागवत का आगमन शुक्रवार शाम को होगा। वह सीधे घोष शिविर सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर शिवपुरी लिंक रोड पर पहुंचेंगे।

    संघ सरसंघचालक डॉ. भागवत के तीन दिवसीय दौरे को देखते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. समीर गुप्ता का कहना है कि चिकित्सकों के अलग-अलग दल उसके प्रवास के तीनों ही दिन के लिए एंबुलेंस के साथ तैयार है। जिससे कि आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवा देने में कोई देरी ना हो सके। इसके साथ ही सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा द्वारा शिवपुरी लिंक रोड स्थित लिंक अस्पताल में आईसीयू को रिजर्व भी करवाया गया है।

    वहीं, ग्वालियर विभाग संघचालक विजय गुप्ता ने बताया कि स्वर साधक संगम में मध्य भारत प्रांत के 31 जिलों के 550 से अधिक घोषवादक भाग ले रहे हैं। इस शिविर में रास्वसंघ के अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी तथा अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश पूरे समय मौजूद हैं। स्वर साधक संगम शिविर की तैयारियां पिछले कई दिनों से जारी थीं। परिसर को भारतीय परिवेश के अनुरूप सजाया-संवारा गया है। यहां पर जगह-जगह रंगोलियां बनाई गई हैं। साथ ही दूधिया रोशनी भी की गई है।

    उल्लेखनीय है कि यहां पर लगी प्रदर्शनी में चार श्रेणियां बनाई गई हैं, जिसमें परंपरागत एवं प्राचीन वाद्य यंत्रों का प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शन किया गया है। जिसमें कि इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी में घोष की इतिहास यात्रा को एलईडी के माध्यम से डिजिटल तौर से भी दिखाया जा रहा है । यह प्रदर्शनी 28 नवंबर तक चलेगी, जिसे कि आमजन के लिए भी खोला गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपीएससी ने जारी किया कट ऑफ मार्क्स, अभ्यर्थियों के 20 आपत्तियों के जवाब भी दिये
    Next Article राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version