Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एम्स रायबरेली में नियुक्तियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, फर्जी आईडी से दिए जा रहे हैं नियुक्ति पत्र
    Breaking News

    एम्स रायबरेली में नियुक्तियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, फर्जी आईडी से दिए जा रहे हैं नियुक्ति पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली। एम्स में संविदा पदों पर नियुक्तियों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निदेशक की फर्जी मेल आईडी बनाकर नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एम्स रायबरेली के सहायक सुरक्षा अधिकारी ने रायबरेली के भदोखर थाने में शिकायत की है।

    उल्लेखनीय है कि इस समय एम्स रायबरेली में नियमित पदों के अलावा कई संविदा पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। संविदा पदों के लिए कई सेवा प्रदाता कंपनियों से अनुबंध किया गया है। लेकिन इन भर्तियों को लेकर जालसाजों द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है और निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्तियां व जॉइनिंग के आदेश जारी किए जा रहे हैं।

    मामला संज्ञान में आने के बाद एम्स के सहायक सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने भदोखर थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत की है।बताया जा रहा है कि इन संविदा पदों को लेकर इस समय कई जालसाज सक्रिय है,जो बेरोजगार युवकों को एम्स में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग रहे हैं।

    भदोखर थाने में दी गई शिकायत में अजय कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ जालसाज एम्स के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और फर्जी नियुक्तियां निकाल रहे हैं। साथ ही निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाने की आशंका है। इसके अलावा एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी की फेक ईमेल आईडी बनाई है। इसी मेल आईडी से जालसाज गोरखधंधा करने का प्रयास कर रहे हैं।

    भदोखर कोतवाल जसवंत यादव का कहना है कि एम्स के सहायक सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार की ओर से शिकायत मिली है। निदेशक की फर्जी ई-मेल आईडी बनाई गई है। इसकी भी तहरीर मिली है। दोनों तहरीरों के मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही ऐसे तत्वों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

    दूसरी ओर एम्स के निदेशक निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी का कहना है कि जो भी नियुक्तियां या आदेश होते हैं, वह एम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के साथ ही अखबारों में भी छपवाया जाता है। किसी प्राइवेट ई-मेल आईडी पर ऐसी कोई सूचना एम्स की ओर से नहीं दी जाती है। जालसाजों से बचें। यदि कोई फर्जी नियुक्ति कराने का प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची को अतिक्रमण मुक्त नहीं देखना चाहते अफसर : हाई कोर्ट
    Next Article गहलोत मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे, पायलट खेमे से 4 मंत्री-3 राज्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      पंजाब के उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में निवेश काे लेकर दिखाई रुचि

      July 7, 2025

      मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने संभाला पदभार

      July 7, 2025

      सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन ने दी भावभीनी विदाई

      July 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंजाब के उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में निवेश काे लेकर दिखाई रुचि
      • डूरंड कप ट्रॉफी का राज्‍यपाल ने किया अनावरण,बोले खेल से बनेगी राज्य की पहचान
      • मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने संभाला पदभार
      • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन ने दी भावभीनी विदाई
      • डीएवी आनंद में हुई ऑपरेशन सिंदूर पर पेंटिंग प्रतियोगिता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version