Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सांसद संजय सेठ ने किया स्वास्थ्य मंत्री के बयान का विरोध
    Breaking News

    सांसद संजय सेठ ने किया स्वास्थ्य मंत्री के बयान का विरोध

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सांसद संजय सेठ ने रांची में निर्माणाधीन टाटा कैंसर अस्पताल की जमीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से दिए गए बयान और आदेश का विरोध किया है। सेठ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार खुद तो कुछ कर नहीं पा रही है। पूर्व में भाजपा की सरकार ने जो काम किया, अब उस पर भी अड़चन लगाने का काम कर रही है। सरकार के मंत्री स्वहित के आगे सर्वहित की बलि चढ़ा रहे हैं। टाटा कैंसर अस्पताल का दो महीने के बाद उद्घाटन होना है।

    तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के अथक प्रयास से यह अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ, जो अब पूर्ण होने की दिशा में है। लेकिन कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार को विकास के कार्य में कोई रूचि है ही नहीं। इसलिए अब यह लोग हर काम में अड़चन लगा रहे हैं। सेठ ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें सोचना चाहिए कि कैंसर के इलाज के लिए बड़ी संख्या में हमारे भाई बंधु मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जाते हैं। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए यह अस्पताल झारखंड के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।

    बन्ना गुप्ता थोड़ा जनहित पर ध्यान दें। सांसद ने कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री तत्काल यह निर्णय वापस नहीं लेते हैं और कैंसर अस्पताल के निर्माण में किसी भी तरह की बाधा खड़ी की जाती है तो बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतर कर वह सरकार का विरोध करेंगे। किसी भी कीमत पर अस्पताल निर्माण में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेठ ने इस मामले में तत्काल सरकार को सभी निर्णय वापस लेते हुए अस्पताल निर्माण को पूर्ण कराने का आग्रह किया है।

    मार्च तक चलेगी गरीब कल्याण योजना, सांसद ने किया स्वागत

    वहीं दूसरी ओर से सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का समय चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यानि अब मार्च 2022 तक देश के गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ मिलेगा। देश की लगभग 80 करोड़ आबादी को भारत सरकार के द्वारा मार्च 2022 तक मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट का यह फैसला स्वागत योग्य है। सांसद ने कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सरकार अपने देश के नागरिकों को मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। यह इस बात की निशानी है कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्य देशों की तुलना में मजबूत है और अच्छी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट ने सितंबर 2020 में पारित कृषि कानूनों को वापस लेने की दी मंजूरी
    Next Article वर्ष के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवायें हो जायेंगी सामान्य : नागरिक उड्डयन सचिव
    azad sipahi

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version