Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल के मतदाताओं ने नया इतिहास रचने का मन बनाया : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    हिमाचल के मतदाताओं ने नया इतिहास रचने का मन बनाया : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कांग्रेस ने फौजियों को वन रैंक वन पेंशन के नाम पर 40 साल तक दिया धोखा

    हमीरपुर/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल में फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने नया इतिहास रचने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को समझ आ गया है कि अदला-बदली ने हिमाचल को बर्बाद करके रख दिया है।

    प्रधानमंत्री ने बुधवार को हिमाचल के सुजानपुर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस को भली भांति जान चुके हैं। कांग्रेस को लगता है कि हिमाचल हमेशा पांच साल इसके और पांच साल उसके के फार्मूले पर ही चलेगा। इसलिए कांग्रेस के नेता हिमाचल और यहां के लोगों की कोई परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल के लोग खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि दोबारा जयराम ठाकुर की सरकार बनानी है। मोदी ने कहा, “मैं हिमाचल में जहां भी गया हूं, मैंने यहां का मिजाज देखा है। मैंने हिमाचल की जनता का संकल्प देखा है। अब हिमाचल के लोगों को समझ आ गया है कि अदला-बदली ने हिमाचल को बर्बाद करके रख दिया है।”

    सेना का अपमान करने और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सेना प्रमुख का अपमान किया। सैनिकों की तुलना गुंडों से की और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का इतिहास झूठे वादे और झूठी गारंटी का रहा है। कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी। कांग्रेस के राज में फौजियों के पास बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे। कांग्रेस के राज में बॉर्डर पर सड़कें नहीं बनाई जाती थीं। कांग्रेस ने ही फौजियों को वन रैंक वन पेंशन के नाम पर 40 साल तक धोखा दिया।”

    सेना में महिलाओं को मौका देने को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बेटियों के लिए भी तीनों सेनाओं के द्वार खोल दिए गए हैं। हम सैन्य स्कूलों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं और इसमें बेटियों को भी दाखिला मिल रहा है। हमारी सरकार, पुलिस फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों में भी बेटियों को बहुत प्रोत्साहन दे रही है। आजादी के बाद 2014 तक, देश में पुलिस सेवा में लगभग 1 लाख बेटियां थीं। बीते 8 साल में ये संख्या लगभग सवा 2 लाख हो चुकी है। इसी प्रकार केंद्रीय बलों में भी बेटियों की भागीदारी 17 हजार से बढ़कर 35 हजार से ज्यादा हो चुकी है। और ये लगातार बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जो विश्वासघात किया है, उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के लोग ही हैं। जबकि भाजपा ने हिमाचल के घर-घर को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किया है। मोदी ने कहा कि आज हिमाचल और पूरे देश के लोग भाजपा पर बहुत विश्वास करते हैं। भाजपा पर देश का ये भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। अभी दो-तीन दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में उप-चुनाव के परिणाम आए हैं। जहां कभी भाजपा को कमजोर माना जाता था, वहां भी लोगों ने कमल का फूल बढ़-चढ़कर खिला दिया है। वहीं कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी, सरकार में होती थी या कभी मुख्य विपक्षी दल होती थी। वहां कांग्रेस की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती ही जा रही है। जो क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे, वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में महिलाओं को हिस्सेदारी देने वाली भाजपा है। रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाने वाली भाजपा है। घर-घर शौचालय बनाने वाली भाजपा है। घर-घर बिजली देने वाली भाजपा है घर-घर जल देने वाली भाजपा है। कोरोना के मुश्किल समय में हर गरीब को मुफ्त अनाज देने वाली भाजपा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस स्वभाव से विकास की दुश्मन है। वह लोगों को मुसीबत में जीने के लिए छोड़ देती है। लेकिन भाजपा हिमाचल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। इसलिए इस बार हिमाचल में भाजपा सरकार की वापसी जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअधिवक्ता राजीव कुमार को हाईकोर्ट से मिली जमानत
    Next Article चतरा पुलिस पर पथराव मामले में 300 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
    azad sipahi

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version