मुख्यमंत्री हेमंत को ईडी के समन के बाद झारखंड की राजनीति गर्म हो गयी है। ईडी ने सीएम को नोटिस जारी करते हुए पुछताछ के लिए आज ईडी कार्यालय में हाजिर होने को कहा था। लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम पुछताछ के लिए ईडी कार्यालय नही जायेंगे। ईडी के समन के बाद झामूमो रेस हो गयी है। झामूमो ने ईडी के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन करने का फैसला किया है। जिसके तहत झामूमो ने रांची के मोराबादी मैदान में आज रैली बुलाई है। रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे साथ ही राज्यभर से सभी कार्यकतार्ओं को भी बुलाया गया है। झामुमो के सभी नेता आक्रोशित हैं, जिसे वे रैली के माध्यम से अपने आक्रोश को प्रकट करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version