Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्र में भारत जोड़ो यात्रा में परिवार के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं शामिल
    Breaking News

    मप्र में भारत जोड़ो यात्रा में परिवार के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं शामिल

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खंडवा । मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को सुबह करीब छह बजे खंडवा जिले के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कदम ताल करते हुए चल रही हैं। यात्रा में प्रियंका के बेटे रेहान और पति राबर्ट वाड्रा भी शामिल हैं। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए हैं।

    भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में गुरुवार को दूसरा दिन है। ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू होकर यात्रा करीब आठ किलोमीटर चलकर सुबह आठ बजे ग्राम कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी समेत सभी लोगों ने चाय-नाश्ता किया। यहां हरदा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों से आए कलाकारों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा में अपनी पारम्परिक प्रस्तुतियां देकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

    इसके बाद यात्रा ग्राम रुस्तमपुर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर फूलों की वर्षा की। ग्राम रुस्तमपुर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने गांव से गुजरते हुए सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए खड़ी मजदूर पेशा परिवार की बातचीत की। उन्हें अपने काफिले के अंदर बुलाकर गले में हाथ डाल कर दोनों भाई बहनों ने उससे चर्चा की। यहां दोनों ने एक किशोर से मुलाकात करते हुए भविष्य के संबंध में उसके विचार जाने। इसके बाद दोनों कालेज में पढ़ने वाली प्रियंका राजपूत नामक युवती से मिले और भारत जोड़ो यात्रा का कार्ड दिया। युवती ने बताया कि मेरा नाम भी प्रियंका है, तो प्रियंका वाड्रा ने उससे हाथ भी मिलाया।

    इसके बाद रुस्तमपुर से जनता का अभिवादन करते हुए यात्रा आगे बढ़ी और ग्राम दुल्हार पहुंची। यहां यात्रा का विश्राम है, जहां यात्रा से जुड़े सभी लोग दोपहर का भोजन कर कुछ देर विश्राम करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व अन्य वरिष्ठ नेता नेता टंट्या मामा के स्मारक पहुंचेंगे और पुष्प अर्पित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेरे मन में बना है विकास के लिए सीधा रोड मैप : नरेन्द्र मोदी
    Next Article गढ़वा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला सहित आठ लोग घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

      September 15, 2025

      मंत्री प्रतिनिधिमंडल ने जेट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

      September 15, 2025

      कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त से की मुलाकात

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश की कई समस्याओं का समाधान है एक देश-एक चुनाव : सुनील बंसल
      • जामताड़ा में युवक की मिली लाश, जमीन विवाद में हत्या का आरोप
      • पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग
      • झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
      • बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version