Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जब तक लूटने वाली सरकार को उखाड़ कर नही फेकेंगे, तब तक चैन से नही बैठेंगे: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    जब तक लूटने वाली सरकार को उखाड़ कर नही फेकेंगे, तब तक चैन से नही बैठेंगे: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminNovember 4, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आदिवासी होने के कारण राज्य को लूटने की छूट हेमंत सरकार को नही दी जा सकती है। जब तक इस लुटेरी सरकार को उखाड़ कर नही फेकेंगे तब तक चैन से नही बैठेंगे। ये बातें आज भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
    विपक्षी दल की धर्म को हमेशा भाजपा निभाते रही है
    मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा की मैँने डेढ़ साल पहले ही इस सरकार को साहेबगंज में खनिज पदार्थों की अवैध खनन और लूट के सम्बंध में विपक्षी दल होने का धर्म निभाते हुए पत्र लिखकर,ट्विटर ,फेसबुक तथा प्रेस के माध्यम से आगाह करते रहने की कोशिश की थी लेकिन यह सरकार मेरी बातों को गंभीरता से नही ली और लूट की घटना को होने दी। सरकार के संरक्षण में रात्रि समय जल मार्ग से माल ढुलाई की नियम को भी धत्ता बताते हुए ढुलाई होने दिया गया। उसका नतीजा है आज साहेबगंज की खनिज पदार्थों की लूट की कहानी। केवल एक जिला में एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला।
    सत्ताधारी और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिये है
    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दो पहिये की तरह होते है सत्ता में जो दल रहता है वो सरकार चलाती है। अगर सरकार रास्ते से भटक जाए तो विपक्ष उसे रास्ते मे लाने की कोशिश करती है। लोकतंत्र की यही खूबसुरती है। लेकिन राज्य की हेमन्त सरकार लोकतंत्र की मयार्दा से बाहर जा रही है और विपक्ष जो सरकार के काले कारनामे की पोल खोल रही है उसे डराने और धमकाने की कोशिश करती है। इस सरकार में अमूमन देखा जाता है कि राज्य की पुलिस का प्रयोग एक टूल की तरह किया जाता है जबकि पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ने की। हद तो तब हो जाती है जब पुलिस शिकायत करने वालों को ही गिरफ्तार करके झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाता है।

    भाजपा के कार्यकतार्ओं को धमकी देने पर कहा
    मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा भाजपा के कार्यकतार्ओं को धमकी देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा वाले लगातार हेमन्त सरकार की भ्रस्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहते उसे परेशान होकर हेमन्त सरकार उल जुलूल बयान बाजी कर रही है। अब उन्हें डराने और धमकाने का काम कर रहे है। ऐसी धमकियों से भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नही है। हम सब उसका मुकाबला डट कर करेंगे।
    उन्होंने मीडिया बंधुओं से आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा की प्रखंडों में होने वाली धरना प्रदर्शन के खबरों को प्रमुखता से छापे ताकि सरकार को भाजपा के कार्यकतार्ओं को पहचानने में मुश्किल न हो और मेहनत न करना पड़े उनपर करवाई करने में।
    आदिवासी होने के कारण हेमन्त सोरेन को राज्य की सम्पति को लूटने की लाइसेंस नही दी गयी है।
    मरांडी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा आदिवासी होने का रोना रोते रहते है तो उनको बताना चाहिये कि क्या आदिवासी होने के कारण उनको राज्य की जनता सत्ता सौंप कर राज्य की सम्पति को लूटने का लाइसेंस दे दी है। आप राज्य के कस्टोडियन है इसकी रक्षा करना आपकी जिम्मेदारी है अगर आप इसे लुटाइयेगा तो भाजपा चुप नही बैठेगी।
    मोदी से भी 10 घंटे तक की पूछ ताछ एसआईटी कर चुकी है
    मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इडी के द्वारा समन भेजे जाने के सवाल के जबाब में कहा कि यह घटना कोई पहली घटना नही है। इससे पहले मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्हें भी एसआईटी के द्वारा 10 घंटे तक पूछ ताछ की जा चुकी है और वे सरलता और सहजता के साथ एसआईटी के पास गए थे। आडवाणी जी पर जब आरोप लगा था तो वे संसद से इस्तीफा दे दिया था और घोषणा की थी कि जब तक आरोपमुक्त नही हो जाऊंगा संसद में नही आऊंगा।लेकिन आज जिस प्रकार से हेमन्त सोरेन को इडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है उसपर तमाशा किया जा रहा है वो बहुत ही हास्यस्पद है। मुख्यमंत्री को ईडी के समक्ष उपस्थित
    दलालों और विचौलियों के हाथों दे दिया गया है राज्य को
    मरांडी ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार पर दलाल और विचौलिये हावी है। एक प्रकार से कहे तो राज्य की सरकार दलाल और विचौलिये ही चला रहे है। तभी तो मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात सिपाही का अत्याधुनिक हथियार विचौलिये के घर से बरामद हो रहा है। ट्रांसफर पोस्टिंग हो जाने के बाद भी उसे वापस ले लिया जाता है इन विचौलियों के कारण। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे सहन नही कर सकती। अब सरकार ने सभी मयार्दाओं को तोड़ दिया है। सरकार के दमन से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नही हैं। हमारा आंदोलन आगामी 7नवंबर से शुरू हो रहा।और तब तक चलेगा जब तक सरकार को उखाड़ नहीं देंगे।
    प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी उपस्थित थे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स के एक डॉक्टर को किया सस्पेंड, एक का वेतन काटा
    Next Article हमारे विधायकों के घर आईटी नहीं, भाजपा के पदाधिकारियों ने छापेमारी की, वे बीजेपी की गाड़ियों से पहुंचे थे : हेमंत सोरेन
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version