Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»साहिबगंज में विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना छठ पूजा
    झारखंड

    साहिबगंज में विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना छठ पूजा

    adminBy adminNovember 18, 2023Updated:November 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। झारखंड में छह महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। उत्साह का आलम यह है कि छठ गीतों की धूम चारों तरफ सुनाई दे रही है। छठ गीतों से समूचा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा।

    अब छठ पर्व न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी विख्यात है। यही कारण है कि विदेशी नागरिकों की भी इस पर्व की ओर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल में विदेशी पर्यटकों ने उत्तर वाहिनी के गंगा तट पर हो रही छठ पूजा की भव्य तैयारी को न सिर्फ देखा बल्कि इसके महत्व को भी समझा।
    उनके लिए ये सारी चीजें आकर्षण का केंद्र है। शनिवार की सुबह 15 विदेशी पर्यटक जल मार्ग होते हुए क्रूज के माध्यम से राजमहल पहुंचे। ये सभी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा एवं अमेरिका जैसे देशों से आए हैं। गंगा तट पर पहुंचने के बाद सभी ने छठ पूजा को लेकर हो रही तैयारियों की तस्वीरें ली और उनसे संबंधित जानकारियां प्राप्त की। कोलकाता टूरिस्ट एजेंसी के गाइड सुबेंदु घोष ने विदेशी पर्यटकों को चार दिवसीय मनाए जाने वाले छठ महापर्व से संबंधित सारी जानकारी दी।

    क्रूज से राजमहल उतारने के बाद ऑटो के माध्यम से सभी लोग मंगलहाट के लिए रवाना हुए। विदेशी पर्यटकों ने राजमहल के सिंघीदलान, मंगलहाट स्थित बारहदारी व जामा मस्जिद जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल का भ्रमण किया।

    झारखंड सहित सीमावर्ती इलाके के पश्चिम बंगाल एवं बिहार के पर्यटकों के अलावे विदेशी पर्यटक भी राजमहल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल का दीदार करने पहुंचते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट से मनी लांड्रिंग के आरोपित निदेशक को मिली अग्रिम जमानत
    Next Article राष्ट्रपति ने ‘2047 में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विमानन’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version