Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पोखरा विमानस्थल का निर्माण करने वाले चीनी कंपनी पर छापा, कर्मचारियों के बैंक खाते सील
    विदेश

    पोखरा विमानस्थल का निर्माण करने वाले चीनी कंपनी पर छापा, कर्मचारियों के बैंक खाते सील

    adminBy adminNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। पोखरा में अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल का निर्माण करने वाली चीनी कंपनी पर भ्रष्टाचार करने के आरोप में छापेमारी की गई है। छापे के बाद वहां कार्यरत कर्मचारियों के बैंक खातों को सील कर दिया गया है। कंपनी में लगातार आर्थिक अनियमितता के साथ-साथ स्तरहीन काम होने के पुख्ता प्रमाण के बाद छापेमारी की गई है।

    नेपाल में भ्रष्टाचार मामले की जांच करने वाली ‘अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग’ ने मंगलवार को पोखरा विमानस्थल के दफ्तर पर छापेमारी की पुष्टि की है। आयोग के प्रवक्ता भोला दाहाल ने बताया कि पोखरा विमानस्थल निर्माण करने वाली चाइनीज कंपनी सीएएमसी इंजीनियरिंग के विमानस्थल स्थित दफ्तर पर छापेमारी गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी में लगातार आर्थिक अनियमितता के साथ-साथ स्तरहीन काम होने के पुख्ता प्रमाण के बाद छापेमारी की गई है।

    दरअसल, पोखरा विमानस्थल के कार्य छोटे ठेकेदारों को देने में कमीशन मांगे जाने, पुराने कामों के भुगतान के बदले कमीशन मांगे जाने की भी लगातार शिकायत मिल रही थी। जांच के दौरान अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग की टीम निर्माण की गुणवत्ता संबंधी फाइल भी अपने साथ ले गई है। 1 जनवरी, 2023 को उद्घाटन हुए पोखरा विमानस्थल के रडार और वीएचएफ प्रणाली में कई बार समस्या आने से विमानों को आधे रास्ते से वापस करने की नौबत आ चुकी है। इसी तरह विमानस्थल में लगाए गए कई अन्य उपकरणों में भी खराबी आने की शिकायत मिल रही है।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के बाद कंपनी में कार्यरत चीनी और नेपाली कर्मचारियों के बैंक अकाउंट को भी सील करने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजा जा चुका है। ईपीसी माडल पर बनाए गए पोखरा विमानस्थल के निर्माण पर अब तक कुल 24 करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च हो चुका है। इसके लिए नेपाल सरकार ने चीन के एक्जिम बैंक से 137.87 करोड़ यूआन का ऋण लिया हुआ है। चीन कई बार इस विमानस्थल को बीआरआई का प्रोजेक्ट होने का दावा किया है, जबकि नेपाल सरकार हमेशा इससे इंकार करती रही है।

    पोखरा विमानस्थल का निर्माण लगभग एक वर्ष पूरा होने के बाद भी अब तक नेपाल के तरफ से चीन से लिए गए ऋण का ब्याज भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए चीन के तरफ से लगातार दबाब दिया जा रहा है। अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल होने के बावजूद अब तक नियमित अन्तरराष्ट्रीय विमानों का संचालन भी नहीं हो पाया है। चीन लगातार इस विमानस्थल के संचालन की जिम्मेदारी लेने के लिए नेपाल पर दबाब डाल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल में बर्बर हमले का गुनहगार हमास का एक और कमांडर गाजा में मारा गया
    Next Article धनबाद में व्यवसायी पर फायरिंग के सात आरोपित गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      ईरान पर हमला टला! ट्रंप बोले- समझौते के बेहद करीब पहुंची वार्ता

      June 12, 2026

      ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात

      June 11, 2026

      नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version