Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल: काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर झड़प, पुलिस ने किए हवाई फायर और लाठीचार्ज
    विदेश

    नेपाल: काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर झड़प, पुलिस ने किए हवाई फायर और लाठीचार्ज

    adminBy adminNovember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। राजधानी काठमांडू में एक तरफ राजसंस्था समर्थकों और दूसरी तरफ राजसंस्था विरोधी लोगों के प्रदर्शन के कारण कई स्थानों पर तीखी झड़पें हुई हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के अलावा आंसू गैस और हवाई फायरिंग करनी पड़ी है। फिलहाल 12 से अधिक प्रदर्शनकारियों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

    राजसंस्था पुनर्बहाली की मांग को लेकर राजधानी काठमांडू में जारी शक्ति प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस घेराबन्दी को तोड़ कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प हुई है। काठमांडू के बल्खु में ही प्रदर्शनकारियों को सीमित रखने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने पहले वॉटर कैनन का प्रयोग कर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस पर प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

    नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी कुबेर कडायत ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को कुछ राउंड हवाई फायर और आंसू गैस के गोले का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि कुछ पुलिस वाले भी पथराव में घायल हुए हैं। राजसंस्था पुनर्बहाली के अभियान का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई ने कहा कि उनके 12 से अधिक समर्थकों को पुलिस लाठी चार्ज में गम्भीर चोटें आई है।

    इससे पहले राजसंस्था पुनर्बहाली का समर्थन कर रहे लोगों ने उनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे कम्युनिस्ट पार्टी के युवा संगठन के एक समूह पर उस समय पथराव शुरू कर दिया, जब वो अपने प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। युवा संघ के नेता महेश बस्नेत ने आरोप लगाया कि पहले हमारे कार्यकर्ताओं पर अचानक पथराव किया गया। उसके बाद उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी पथराव किया। दोनों तरफ से झड़प होने पर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लाठीचार्ज से स्थिति नहीं संभल रही थी। नतीजतन, भीड़ को तितर बितर करने के लिए एक दर्जन राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े और करीब 18 राउंड हवाई फायर भी करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक काठमांडू के बल्खु, कालीमाटी, तिनकुने और कोटेश्वर सहित कई अन्य स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रुक रुक कर झड़प होने की सूचनाएं मिल रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल : राजसंस्था समर्थकों के विरोध में वामपंथी युवा संगठन भी सड़कों पर उतरे
    Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन को केंद्र की योजनाओं से जोड़ने की यात्रा : आदित्य साहू
    admin

      Related Posts

      डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

      May 10, 2025

      यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोका

      May 10, 2025

      भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version