Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश» भ्रष्टाचार, वंशवाद व तुष्टीकरण भारत को विकसित राष्ट्र बनने से रोक रहा : नरेन्द्र मोदी
    देश

     भ्रष्टाचार, वंशवाद व तुष्टीकरण भारत को विकसित राष्ट्र बनने से रोक रहा : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया और कहा कि ये तीन बुराइयां भारत को विकसित राष्ट्र बनने से रोक रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने मंगलवार को राजस्थान के बारां में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि देश के सामने विकसित भारत का लक्ष्य है, लेकिन राजस्थान को विकसित बनाए बिना भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है। मोदी ने कहा, “जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण नाम के देश के तीन दुश्मन हमारे बीच हैं, तब तक ये संकल्प पूरा होना मुश्किल है। कांग्रेस इन तीन बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है।”

    मोदी ने राजस्थान की राजनीति में चर्चा का केंद्र बनी लाल डायरी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरते हुए कहा कि आजकल लाल डायरी की सबसे अधिक चर्चा है। इस लाल डायरी के पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जादूगर जी के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं। इस डायरी में साफ-साफ लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों में आपके जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के तार किससे जुड़ रहे हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। मैंने कहीं पढ़ा कि कांग्रेस के विधायक ने यहां के मंत्री के लिए कहा है – भाया रे भाया खूब खाया, एक गांव तो पूरा ही खाया।”

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस में मंत्री हों, विधायक हों सब बेलगाम हैं और जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया है। इसलिए आज राजस्थान का बच्चा-बच्चा कह रहा है – गहलोत जी कोनी मिले वोट जी। महिला सुरक्षा को लेकर गहलोत सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दंगाइयों के साथ-साथ यहां कांग्रेस सरकार के मंत्री बहनों-बेटियों पर अत्याचार करने वालों के साथ भी खड़े रहते हैं। जो कांग्रेस सरकार जान-माल और सम्मान की सुरक्षा तक नहीं कर सकती, उस सरकार को एक भी पल रहने का हक नहीं है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जन-जन का कल्याण ही भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा सेवा, सुशासन, विकास, गरीब कल्याण और महिला सशक्तीकरण की पर्याय है। महिला सुरक्षा और महिला कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। कांग्रेस की नीतियों के कारण आज राजस्थान उन राज्यों में से एक है जहां बेरोजगारी और महंगाई सबसे अधिक है। राजस्थान में भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने टैक्स वापस बढ़ाकर लोगों की जेब काट ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनीतिक मर्यादा ताक पर रख कर धर्म-जाति, अमीर-गरीब का कार्ड खेलती है भाजपा: बंधु तिर्की
    Next Article झारखंड में 39 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
    admin

      Related Posts

      बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मौत

      July 8, 2026

      पूर्व विधायक दीप यादव पर ईडी का शिकंजा, झांसी-लखनऊ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      July 8, 2026

      नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब हो सकेगा दवाइयों का आयात,केंद्र ने जारी की अधिसूचना

      July 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में हाईवे पर युवतियों की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने तोड़ा शीशा
      • मंईयां सम्मान योजना: तीन महीने की सम्मान राशि DBT से ट्रांसफर, 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
      • श्रावणी मेला 2026 के लिए 14 करोड़ मंजूर, बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ में बढ़ेंगी सुविधाएं
      • रिम्स अतिक्रमण मामले में निशा भगत को HC से मिली अग्रिम जमानत
      • रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version