Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुबई एयर शो में लड़ाकू विमान तेजस और ध्रुव हेलीकॉप्टर दिखाएंगे भारत की ताकत
    Breaking News

    दुबई एयर शो में लड़ाकू विमान तेजस और ध्रुव हेलीकॉप्टर दिखाएंगे भारत की ताकत

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दुबई एयर शो में भीड़ को मंत्रमुग्ध करने का भारत के लिए यह लगातार दूसरा मौका

    नई दिल्ली। दुबई में 13-17 नवंबर तक होने वाले एयर शो में भारत की वायु सेना अपनी आसमानी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुकी है। भारतीय टीमें सबसे पहले 13 नवंबर को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद दुनिया की अन्य प्रमुख हवाई प्रदर्शन टीमों के साथ हवाई क्षेत्र साझा करेंगी। इस एयर शो में स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

    विंग कमांडर आशीष मोघे ने बताया कि भारतीय वायु सेना की टुकड़ी 13 से 17 नवंबर तक होने वाले द्विवार्षिक दुबई एयर शो में भाग लेने के लिए दुबई के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी है। वायु सेना की टुकड़ी में दो स्वदेशी प्लेटफॉर्म लड़ाकू विमान एलसीए तेजस और एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेजस जमीनी और हवाई प्रदर्शन दोनों का हिस्सा होगा। सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने एयरोबेटिक्स कौशल का प्रदर्शन करेगी। दुबई एयर शो के 2021 संस्करण में भी भाग लेने के बाद तेजस और सारंग प्रदर्शन टीमों के लिए दुबई एयर शो में भीड़ को मंत्रमुग्ध करने का यह लगातार दूसरा अवसर है।

    उन्होंने बताया कि वायु योद्धाओं और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर से दुबई पहुंची है। भारत की टीमें सबसे पहले 13 नवंबर को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद दुनिया की अन्य प्रमुख हवाई प्रदर्शन टीमों के साथ हवाई क्षेत्र साझा करेंगी। यह अंतरराष्ट्रीय एयर शो तेजस और ध्रुव जैसे स्वदेशी प्लेटफार्मों की भागीदारी के माध्यम से भारतीय विमानन उद्योग की तीव्र प्रगति को प्रदर्शित करने का भी एक सुनहरा मौका है। एयर शो के दौरान तेजस अपना प्रदर्शन दिखाएगा। सारंग हेलीकॉप्टर अपने बारे में जानकारी प्रस्तुत करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जान सकें।

    भारत का हल्का लड़ाकू विमान दुनिया के कई देशों की पसंद है। इसकी खूबियों के चलते कई अफ्रीकी और एशियाई देशों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। इसीलिए इस एयर शो में दुनिया के देशों का भारत के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ और जंग में खास काम आने वाले खतरनाक ‘ध्रुव’ पर खास फोकस रहेगा। तेजस विमान भारत के विमानन इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सबसे बड़ी खासियत है कि ये विमान एक साथ 10 टारगेट को ट्रैक करते हुए हमला कर सकता है। इसे टेकऑफ के लिए ज्यादा बड़े रनवे की जरूरत नहीं होती। यह समुद्र तल से लेकर हिमालय की ऊंची ऊंचाइयों पर संचालन के लिए एक आदर्श है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं: नरेन्द्र मोदी
    Next Article प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से कांग्रेस को सौ साल तक सत्ता से वंचित करने का किया आह्वान
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version