Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गिरिराज सिंह ने विश्वकर्मा योजना में बेगूसराय को शामिल करने के लिए पीए को दिया धन्यवाद
    Breaking News

    गिरिराज सिंह ने विश्वकर्मा योजना में बेगूसराय को शामिल करने के लिए पीए को दिया धन्यवाद

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए पीएम विश्वकर्मा योजना में बिहार के बेगूसराय को भी शामिल कर लिया गया है। बेगूसराय को इस योजना में शामिल करने पर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

    दो दिवसीय प्रवास पर बेगूसराय आए गिरिराज सिंह ने आज कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में परंपरागत उद्योग करने वाले को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कुम्हार, कारपेंटर, लोहार, धोबी, नाई और नाव बनाने वाले सहित 18 तरह के लोगों के लिए 14 हजार करोड़ की स्वीकृति दी गई है। प्रथम चरण में बिहार के 26 जिले को इसमें शामिल किया गया था।

    उन्होंने एमएसएमई मंत्री से अनुरोध किया था कि बेगूसराय औद्योगिक केंद्र है। यह प्रधानमंत्री मोदी का आकांक्षी जिला है, इसके चार प्रखंड भी आकांक्षी हैं। इसलिए बेगूसराय को इस योजना से जोड़ा जाए। एमएसएमई के निदेशक ने सूचित किया है कि बेगूसराय को भी विश्वकर्मा योजना में शामिल कर लिया गया है। अब यहां के भी सभी 18 तरह के पारंपरिक रोजगार करने वाले को प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रशिक्षण अवधि का पैसा भी दिया जाएगा।

    मुफ्त में 15 हजार का किट मिलेगा, नए-नए मशीनों के साथ वे अपने परंपरागत उद्योग को बढ़ावा देंगे। धोबी अगर कपड़ा धोने के लिए वाशिंग मशीन ले लेंगे तो उनके समय और श्रम दोनों चीज की बचत होगी। लोहार भी आधुनिक भट्ठी के माध्यम से अपना परंपरागत कार्य कर सकते हैं, आराम मिलेगा। कुम्हार इलेक्ट्रॉनिक चाक के माध्यम से बर्तन बनाएंगे। सबको आधुनिक मशीनों से जोड़कर गांव में 18 तरह के रोजगार करने वाले को फायदा मिलेगा।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि इस योजना में बेगूसराय को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री को जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम है। क्योंकि इस योजना का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा तथा अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा पारंपरिक कौशल के परिवार-आधारित पेशे को मजबूत करना और बढ़ावा देना है। उत्पादों और सेवाओं की पहुंच तथा गुणवत्ता में सुधार करने के साथ वे घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ जुड़ सकेंगे।

    ग्रामीण ही नहीं शहरी क्षेत्र के कारीगरों एवं शिल्पकारों को सहायता प्रदान किया जा रहा है। कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र एवं पहचान पत्र के माध्यम से मान्यता प्रदान की जाएगी। रियायती ब्याज दर के साथ पहली किश्त एक लाख रुपये और दूसरी किश्त दो लाख रुपये तक ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता भी की जाएगी।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि अब बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त्र बनाने वाला, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाला, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, चर्मकार एवं जूता कारीगर, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/जूट बुनकर, पारंपरिक गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले को इस योजना से काफी फायदा होगा।

    उन्होंने कहा कि ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार देश के प्रत्येक विश्वकर्मा को समग्र संस्थागत सहायता प्रदान करेगी। पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की समृद्ध परंपरा को बनाए रखना है। नरेन्द्र मोदी का उद्देश्य है कि आज के विश्वकर्मा कल के उद्यमी बनें। इसके लिए उनके व्यापार मॉडल में स्थायित्व आवश्यक है। ग्राहकों की जरूरतों तथा स्थानीय एवं वैश्विक बाजार को भी लक्षित किया जा रहा है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैलो, दिल्लीवालो! छुट्टी है, घर पर रहें, बे-बात न निकलें बाहर, जहर घुला है हवा में
    Next Article लुधियाना में होजरी फैक्टरी में आग, एक की मौत, दो झुलसे
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version