Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टिम साउथी के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, 2,000 टेस्ट रन और 300 विकेट लेने वाले बने तीसरे कीवी क्रिकेटर
    स्पोर्ट्स

    टिम साउथी के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, 2,000 टेस्ट रन और 300 विकेट लेने वाले बने तीसरे कीवी क्रिकेटर

    adminBy adminNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिलहट। न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान और तेज गेंदबाज टिम साउथी ने बुधवार को 2,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए और महान ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली और डैनियल विटोरी के साथ एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए। वह कीवी दिग्गज हेडली और विटोरी के साथ अपने देश के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम 2,000 से अधिक टेस्ट रन और 300 से अधिक विकेट हैं।

    सिलहट में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दौरान साउथी इस मुकाम पर पहुंचे।

    कीवी टीम की पहली पारी में उन्होंने 62 गेंदों पर 35 रन बनाए. उनकी पारी में तीन चौके शामिल थे।

    साउथी ने 95 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 135 पारियों में छह अर्धशतकों के साथ 16.21 की औसत से 2,011 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77* है।

    वहीं,हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में कीवी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 431 विकेट लिए और 27.16 की औसत से 3,124 रन भी बनाए, जिसमें दो शतक और 15 अर्द्धशतक शामिल हैं।

    विटोरी ने 113 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया, 362 विकेट लिए और 30.00 के औसत से 4,531 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 23 अर्द्धशतक शामिल थे।

    मैच की बात करें तो, कीवी टीम ने अपनी पहली पारी 317 रन के स्कोर पर समाप्त की और सात रनों की मामूली बढ़त हासिल की, बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 310 रन बनाए थे।

    केन विलियमसन (205 गेंदों में 104) ने अपना 29वां टेस्ट शतक जमाया और डेरिल मिशेल (41), ग्लेन फिलिप्स (42) और साउथी (35) ने उनका अच्छा समर्थन किया।

    बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 4 और मोमिनुल हक ने 3 विकेट लिया।

    बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में महमुदुल हसन जॉय (166 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 86 रन), नजमुल होसेन शान्तो (37) और मोमिमुल (37) की शानदार पारियों की बदौलत 300 रन बनाए।

    न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 4, काइल जैमीसन और स्पिनर अजाज पटेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि साउदी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

    जवाब में समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। नजमुल हुसैन शांतो 44 और मोमिनुल हक 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल नीलामी 2024 : खिलड़ियों के पास पंजीकरण कराने का आज आखिरी मौका
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    admin

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version