Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक दबाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
    Breaking News

    घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक दबाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक फिलहाल लाल निशान में ही बने हुए हैं। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एचडीएफसी लाइफ, ओएनजीसी, अडाणी पोर्ट्स और कोल इंडिया के शेयर 1.10 प्रतिशत से लेकर 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज और एलटी माइंडट्री के शेयर 1.90 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,017 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 916 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,101 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 76.09 अंक की कमजोरी के साथ 64,756.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में लगातार गिरावट आती गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होता भी नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 170.37 अंक की गिरावट के साथ 64,661.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 43.45 अंक टूट कर 19,351.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक भी बिकवाली के दबाव में गिरावट का शिकार हो गया। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में बाजार को सपोर्ट देने के लिए लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, जिसके कारण कुछ मिनट के लिए ये सूचकांक निचले स्तर से रिकवरी करके हरे निशान में भी पहुंचा। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव दोबारा बन जाने के कारण इस सूचकांक ने वापस लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 40.25 अंक की कमजोरी के साथ 19,355.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 103.89 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64,707.53 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 38.80 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूट कर 19,356.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 143.41 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,832.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 48.20 अंक यानी 0.25 प्रतिशत फिसल कर 19,395.30 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपॉवेल के बयान से ग्लोबल मार्केट दबाव में, एशियाई बाजार भी टूटे
    Next Article न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की राह आसान हुई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान लगभग बाहर
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version