Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»चुनाव चिन्ह कायम रखने के लिए 20 दिन में इमरान खान की पार्टी को कराना होगा आतंरिक चुनाव
    विदेश

    चुनाव चिन्ह कायम रखने के लिए 20 दिन में इमरान खान की पार्टी को कराना होगा आतंरिक चुनाव

    adminBy adminNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चुनाव आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को दिए निर्देश

    इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इमरान खान को ताजा झटका पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने गुरुवार को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आंतरिक चुनाव कराने को लेकर दिया है जिसके अनुसार पीटीआई को 20 दिन में आंतरिक चुनाव कराना होगा अन्यथा पार्टी काे चुनाव चिन्ह के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    ईसीपी के अनुसार पीटीआई को कई बार चेतावनी देने के बाद भी संविधान के तहत चुनाव नहीं कराया है। अगस्त में इमरान की पार्टी को अंतिम चेतावनी दी गई थी। पार्टी के संविधान के अनुसार, चुनाव 13 जून 2021 को ही होने थे, लेकिन ईसीपी ने पीटीआई को एक साल का विस्तार दिया था।

    पीटीआई ने 10 जून, 2022 को आंतरिक चुनाव कराया था लेकिन ईसीपी ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि पार्टी ने चुनाव कराने से दो दिन पहले अपने संविधान में संशोधन किया है।

    उधर, पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने साइफर (गोपनीय राजनयिक केबल लीक) मामले में जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान और उनके सहयोगी पूर्व विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी को 28 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। 2018 से 2022 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान विदेशी नेताओं और सरकारों से प्राप्त राज्य उपहारों की अवैध बिक्री से संबंधित तोशाखाना मामले में अगस्त में जेल जाने के बाद से इमरान खान की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरु नानक देव की जयंती पर सिख तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्तान ने जारी किए 3000 वीजा
    Next Article हमास की कैद से आज शाम चार बजे मुक्त होंगे 13 बंधक , गाजा पट्टी में संघर्ष विराम सुबह सात बजे से
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version