रांची। झारखंड में मैट्रिक (दसवीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है। 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जैक बोर्ड ने तारीखों की घोषणा कर दी है। 6 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी। 26 फरवरी तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। मैट्रिक और इंटर के लिए प्रैक्टिकल की परीक्षा 29 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक ली जायेगी। एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2024 से जैक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
पहली पाली में मैट्रिक और दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा
झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 6 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जायेगी। सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। ये परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम के 5:20 बजे तक आयोजित की जायेगी। 26 फरवरी तक ये परीक्षाएं चलेंगी। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है।
प्रैक्टिकल की परीक्षा 29 फरवरी से
झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। जैक बोर्ड ने तारीखों की घोषणा कर दी है। मैट्रिक और इंटर के लिए प्रैक्टिकल की परीक्षा 29 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक ली जायेगी। 25 जनवरी 2024 से जैक बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।