Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान से 10 लाख से ज्यादा अफगान नागरिक भेजे जाएंगे वापस
    विदेश

    पाकिस्तान से 10 लाख से ज्यादा अफगान नागरिक भेजे जाएंगे वापस

    adminBy adminNovember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रह रहे करीब 13 लाख अफगान नागरिकों को अपने देश लौटना होगा। ये लोग पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे हैं। पाकिस्तान में अवैध तरीके रहने वाले अफगान नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह चेतावनी दी।

    सर्दियों की शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय व देश के मानवाधिकार समूहों द्वारा इस अभियान की व्यापक आलोचना के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी किया था।

    पाकिस्तान में बिना दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों को देश छोड़ने या फिर गिरफ्तारी का सामना करने के लिए समयसीमा निर्धारित की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक नवंबर से घर-घर जाकर प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच करने की प्रक्रिया शरू की।

    पाकिस्तान का कहना है कि शरणार्थी के रूप में पंजीकृत 14 लाख अफगानी लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका दर्जा दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

    अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस कार्रवाई से हाल के सप्ताह में करीब तीन लाख 40 हजार अफगानी लोगों को वर्षों तक पाकिस्तान में रहने के बाद देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    पाकिस्तान में दशकों तक रहने वाले ज्यादातर अफगानिस्तानियों का कहना है कि उन्हें अधिक समय दिया जाना चाहिए था क्योंकि अफगानिस्तान में उनके पास घर नहीं है। अफगानियों का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि आखिर कब वे फिर नये सिरे से अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगे।

    डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अन्य संबंधित कारकों के साथ अचानक और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लौटने से जन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा पैदा हो गया है।

    डब्ल्यूएचओ ने उन स्थानों पर बीमारियों और पोलियो वायरस के फैलने का खतरा जताया है, जहां-जहां अफगानी लोग देश में प्रवेश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगढ़वा में सतबहिनी झरना तीर्थ और पर्यटन स्थल पर बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती
    Next Article दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से छह लोगों की मौत
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version