सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की
रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सांसद संजय सेठ ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर जाकर सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। सांसद ने भगवान भास्कर से सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की। सांसद श्री सेठ ने इस अवसर पर अरगोड़ा तालाब में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और अरुण झा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सांसद ने कहा कि भगवान भास्कर ऊर्जा और आरोग्य प्रदान करते हैं। लोक आस्था के इस पर्व पर मैं भगवान भास्कर और छठ मैया से सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना करता हूं। इस दौरान सांसद सेठ ने छठव्रतियों को प्रणाम कर, उनसे आशीर्वाद लिया।
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पर्व की दी बधाई
Next Article भगवान महाकाल आज शाम करेंगे उज्जैन भ्रमण