Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भरतपुर और नागौर में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री, कहा- कांग्रेस की कोने-कोने से सफाई कर दीजिए
    देश

    भरतपुर और नागौर में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री, कहा- कांग्रेस की कोने-कोने से सफाई कर दीजिए

    adminBy adminNovember 18, 2023No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भरतपुर/नागौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान में चुनावी अभियान पर रहे। इस दौरान मोदी ने भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड और नागौर में भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा समेत जिले की 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भरतपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा की जाएगी और लोकहित में जल्दी निर्णय लिया जाएगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्थान में 12 रुपये लीटर लोगों की जेब से मार रही है और कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भर रही है। इसके विपरीत यूपी, हरियाणा और गुजरत में पेट्रोल के रेट 97 रुपये लीटर हैं। नागौर में मोदी ने इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ का फैसला साफ है कि कांग्रेस को हटाना है। जैसे दीपावली पर कोने-कोने से घर की सफाई करते हैं, वैसे ही इस चुनाव में कांग्रेस की कोने-कोने से सफाई करनी है।

    मोदी ने नागौर के खरनाल में जाट समाज के लोक देवता तेजाजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं किया। भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी। सामान्य आदमी की जान सुरक्षित नहीं, बहन-बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। कहते हैं कि दिन में एक बार जुबान पर सरस्वती आ जाती हैं तो सच निकल जाता है। अभी-अभी जादूगर मुख्यमंत्री के साथ ऐसा ही हुआ। यहां के मुख्यमंत्री ने खुद जनसभा में स्वीकार किया कि उनके उम्मीदवारों, विधायकों ने कोई काम नहीं किया। क्योंकि वे यहां अपनी कुर्सी बचाने में जुटे रहे। अपने में खोया कांग्रेसी आपके लिए क्या करेगा।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली दरबार अपने ही सीएम की कुर्सी लूटने में बहुत बिजी था, सीएम उनसे निपटने में बिजी। इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया था। चुनाव के समय ये लोग बेमन से साथ-साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। मैं एक परिवार को जानता हूं। एक मैडम ने परिचितों को कार्ड छापकर निमंत्रण भेजा। आप जरूर आइए। बेमन से मुख्यमंत्री और सीएम का इंतजार कर रहे नेता की हाथ मिलाने की सेंचुरी हो गई। दिल्ली से लोग आते हैं, बेमन से हाथ मिलवाते हैं। आज भी उनके मन में खटास है। मोदी ने कहा कि पिछले कई महीनों से राजस्थान की लाल डायरी की बड़ी चर्चा है। लाल डायरी में कांग्रेस के अपने नेता ने कांग्रेस के कुशासन की कथा को पूरे विस्तार से लिखा है। तभी तो मुख्यमंत्री का अपना बेटा ये लिखकर देने को तैयार है कि पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली। अरे गहलोत जी, आपका जादू, आपके बेटे पर भी नहीं चल रहा है क्या? एक तरफ कांग्रेस के पास लूट का लाइसेंस है, वहीं दूसरी तरफ मोदी का गारंटी कार्ड है। आपका किस पर भरोसा है, मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरा देश भरोसा करता है तो उसके कुछ ठोस कारण है। हवाबाजी नहीं है। जमीनी सच्चाई है। गारंटी पूरी करने के लिए समय का प्रत्येक पल, दिन-रात खपा दिए हैं। गारंटी दी थी कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटाएंगे, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा, तीन तलाक खत्म करेंगे, यह सभी गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है।

    उन्होंने कहा कि कोरोना में भारत लोगों को टीके लगा रहा था। देश में वैक्सीन बनाई लेकिन कांग्रेस के लोगों ने विदेशी टीके की मुहिम चलाई कि कितना ही पैसा लगे बाहर से लाओ। मुझे तो समझ नहीं आता कि विदेश से कांग्रेस को इशारा करने वाला कौन है? कांग्रेस टीके लगाने की मुहिम फेल करने पर जुटी थी, ताकि हाहाकार मचे। आप सब लोगों के आशीर्वाद ने कांग्रेस की साजिश को नाकाम कर दिया। जयपुर के गणपति प्लाजा से पैसा निकल रहा है। सचिवालय की अलमारी से सोना निकल रहा है। यह खजाना कांग्रेस का पाप है। यह सोने की ईंट मोदी बाहर निकाल रहा है। जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें लौटाना पड़ेगा।

    कांग्रेस वाले मेरे ऊपर बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष ने मेरे पिताजी को गाली दी। उन्हें गुजरे हुए 40 साल हो गए हैं। खड़गे जी, आप तो ऐसे नहीं थे, आपका हाल ऐसा-कैसे हो गया। मुझे कितनी ही गाली क्यों न पड़े, मेरे लिए कितना ही बुरा क्यों न सोचा जाए, मैंने गारंटी दी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा।

    इससे पहले भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वादा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की दरों की समीक्षा की जाएगी और लोकहित में जल्द ही दरें कम करने के लिए लोकहित में निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लूट नीति के कारण महंगाई बढ़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग यहां अपने आप को जादूगर कहते हैं, अब उन्हें आज राजस्थान की जनता कह रही है कि 3 दिसंबर को कांग्रेस छू-मंतर। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में कांग्रेस के काले कारनामों की लाल डायरी के पन्ने खुलने लगे हैं। लाल डायरी के चार पन्ने, 40 पन्नों से कम नहीं है। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिल रहे हैं, 6 हजार केंद्र के और 6 हजार राज्य के। राजस्थान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आपसे ये भी वादा किया है कि जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनेगी, राजस्थान के किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी का परिवार तो आप ही हैं। मेरा संकल्प है कि हर गरीब, दलित, पिछड़े, हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचे। इसलिए देश में अब भारत सरकार आपके गांव आ रही है। 15 नवंबर से देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है। भरतपुर के गांव गांव से ये यात्रा गुजरेगी।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ, वो आप सब जानते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है – जादूगर जी कोनी मिले वोट जी। कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है। हाल ही में देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला, उनका नाम है हीरालाल सामरिया। ये आपके यहीं डीग गांव के रहने वाले हैं लेकिन कांग्रेस को एक प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति भी पसंद नहीं आई। कांग्रेस एक दलित अफसर को ऊंचे पद पर पहुंचते हुए देख ही नहीं सकती। ये वही कांग्रेस है जिसने रामनाथ कोविन्द का विरोध किया था, जिसने बाबा साहब आंबेडकर को हमेशा अपमानित किया।

    मोदी ने कहा कि महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सोच कितनी गिरी हुई है, ये कांग्रेस के एक मंत्री के बयान से भी पता चलता है। महिला अत्याचार और उस मंत्री ने कहा कि ये इसलिए हो रहा है, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। डूब मरो कांग्रेस के लोगों, क्या भाषा बोलते हो आप। मुख्यमंत्री के इस खास मंत्री को सजा देने की बजाय दिल्ली ने टिकट देकर इनाम दिया। उन्होंने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि कहीं इस मंत्री के पास भी तो कोई लाल डायरी तो नहीं है, इसलिए राज खुलने के डर से इनाम से नवाजा गया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। जो मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं। क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है? कांग्रेस जहां जहां आती है, वहां वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसके लिए आपका जीवन तक दांव पर क्यों न लगाना पड़े।

    उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में बड़ी मशहूर कहावत है – जा पत्तल में खानो, वा में छेद करनो। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वो हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे लेकिन बीते 5 वर्षों में यहां बहनों-बेटियों, दलितों और वंचितों के साथ सबसे ज्यादा अपराध और जुल्म हुआ। होली, रामनवमी या हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब किसी परिवार को भोजन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोरोना में हमने यह काम शुरू किया था, ताकि देश में कोई भूखा नहीं सोए। इसलिए हमने फैसला किया है कि मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल तक चालू रहेगी। यह पुण्य भी आपको मिलेगा, क्योंकि आपने वोट देकर मोदी से यह पवित्र काम करवाया है। कांग्रेस को यह भी पसंद नहीं, इलेक्शन कमीशन में मेरे खिलाफ शिकायत कर दी। गरीब को रोटी खिलाने के लिए जेल भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा ने ही पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का खाका खींचा था। भाजपा ही इस परियोजना को समय पर पूरा करेगी। राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने का भाजपा ने संकल्प लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्ल्ड कप क्रिकेट के लिए सुविधा : पश्चिम रेलवे चलायेगी नई दिल्ली-साबरमती के बीच 2 जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
    Next Article हिंदुओं की भावना के साथ खेल रही है राज्य सरकार : आशा लकड़ा
    admin

      Related Posts

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version