Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राजस्थान विस चुनाव : इस बार जयपुर की हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला, दोनों पार्टियों को परम्परागत वोट से जीत की आस
    राजनीति

    राजस्थान विस चुनाव : इस बार जयपुर की हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला, दोनों पार्टियों को परम्परागत वोट से जीत की आस

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। मतदान में भले ही तीन दिन शेष हैं, लेकिन अब तक राजधानी की एक भी सीट ऐसी नहीं है कि जिस पर प्रमुख दल जीत के प्रति आश्वस्त हों। कहीं नए प्रत्याशी के उतारे जाने से समीकरण मुफीद नहीं बैठ रहे, तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का गणित ही बिगाड़ दिया। कई सीटों पर तो भितरघात का भी डर बना हुआ है। यही वजह है कि राजधानी की हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशियों को परम्परागत वोट से ही सहारा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़े नेताओं को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न समाजों के नेताओं को लाकर माहौल बनाने की कोशिश हो रही है।

    हर सीट पर अलग समीकरण

    विद्याधर नगर : दिया कुमारी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने पिछला चुनाव लड़े सीताराम अग्रवाल पर फिर भरोसा जताया। भाजपा के परम्परागत वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य-ब्राह्मण में सीताराम सेंध लगाने में लगे हैं।

    झोटवाड़ा: भाजपा ने सांसद राज्यवर्धन सिंह पर भरोसा जताया, तो कांग्रेस ने ऐनवक्त पर अभिषेक चौधरी को उतारा। उनके लिए नया और बड़ा क्षेत्र है, लेकिन भाजपा से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह और आसु सिंह सूरपुरा बागी हुए। राजपाल तो मान गए, लेकिन आसु सिंह चुनावी मैदान में हैं। ग्रामीण क्षेत्र में वे भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    सांगानेर: भाजपा के लिए सेफ मानी जाने वाली सीट पर कांग्रेस जीत का दम भर रही है। ब्राह्मण बाहुल्य मतदाता वाली सीट पर सिंधी समाज और जाट भी निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा के भजनलाल और कांग्रेस के पुष्पेन्द्र के बीच मुकाबला बेहद करीब चल रहा है। आरएलपी यहां वोट काटने के लिए तैयार है।

    मालवीय नगर: पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा की करीबी हार हुई थी। वे तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ पिछले पांच वर्ष से क्षेत्र में सक्रिय रहे। छोटे-छोटे कार्यक्रमों में गए। परम्परागत वोट और पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों के सहारे दोनों ही जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

    बगरू: एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा देवी और भाजपा के कैलाश वर्मा में सीधा मुकाबला है। सीट पर शहरी मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। भाजपा सामान्य और ओबीसी वर्ग के सहारे है। वहीं, कांग्रेस इस सीट पर एससी और मुस्लिम वोट को जीत का आधार मान रही है।

    आमेर: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और कांग्रेस के प्रशांत शर्मा के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। लेकिन, भाजपा के बागी राजकुमार बागड़ा और ओमप्रकाश सैनी ने चुनाव को रोचक बना दिया है। वहीं, पूर्व विधायक गंगासहाय शर्मा की चुप्पी से भी कांग्रेस खेमे में बेचैनी है।

    हवामहल: दोनों ही दलों ने नए प्रत्याशियों पर दांव खेला है। कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी की पहचान कार्यकर्ता के रूप में है। उन्हें मुस्लिम के साथ ब्राह्मण मतदाताओं से जीत की उम्मीद है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य को ध्रुवीकरण से जीत की आस है।

    सिविल लाइंस: भाजपा के उम्मीदवार गोपाल शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहारे जीत की तलाश में हैं। हालांकि, अन्य दावेदारों के कम सक्रिय होना क्षेत्र में चर्चा का विषय है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह परम्परागत वोट और पांच साल में कराए गए विकास कार्यों के चलते जीत का दावा कर रहे हैं।

    किशनपोल: इस बार इस सीट से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी अपने कोर वोट के अलावा अन्य समाज में भी पैठ रखते हैं। पांच साल में विकास कार्य भी करवाए हैं। इस वजह से वे जीत के प्रति आश्वस्त हैं। वहीं, चंद्रमोहन बटवाड़ा को जिन हालातों में पार्टी ने उतारा, उससे खेमाबंदी शुरू हो गई है। हालांकि, संघ के भरोसे वे भी क्षेत्र में दम भर रहे हैं।

    आदर्श नगर: भाजपा इस सीट पर वापस काबिज होना चाहती है। संघ की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी रवि नैयर हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कोर वोट बैंक के सहारे कांग्रेस उम्मीदवार रफीक खान विकास के नाम पर जीत की तलाश में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में चार नए होटल खोलेगी आईटीसी, डेयरी परियोजना और अस्पतालों के निर्माण की भी घोषणा
    Next Article प्रधानमंत्री सिलक्यारा रेस्क्यू का लगातार ले रहे अपडेट, पांचवीं बार मुख्यमंत्री धामी को किया फोन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version