रांची। झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर 22 और 23 नवंबर को विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में स्पीकर ने कहा कि 22 नवंबर को नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों और खेल से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाना है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी के माध्यम से शहीदों के परिजनों और खिलाड़ियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचायें। स्थापना दिवस पर चंद्रयान मिशन-3 से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिक और झारखंड के टॉपर छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाना है। स्पीकर ने रांची प्रशासन के पदाधिकारी को इन सभी की यातायात, सुरक्षा और ठहरने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा स्थापना दिवस को लेकर स्पीकर ने उच्च स्तरीय बैठक की, दिये निर्देश
Related Posts
Add A Comment