Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड में 18 साल पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा मतदाता पहचान पत्र
    रांची

    झारखंड में 18 साल पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा मतदाता पहचान पत्र

    adminBy adminNovember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक

    रांची। राज्य के स्कूलों से 18 वर्ष पूर्ण कर पास आउट करने वाले बच्चों को अब मतदाता पहचान पत्र देकर विदा किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसे जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। सोमवार को इसको लेकर राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस कार्य को गंभीरता से अमल करने के निर्देश दिया है। तीन सत्र में हुई अलग-अलग जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मतदाता सूची पुनरीक्षण के अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव होने में अब महज छह महीने भी नहीं बचे हैं। ऐसे में आयोग का मुख्य फोकस मतदाता सूची पुनरीक्षण पर है, जिसमें युवा मतदाता को अधिक से अधिक जोड़ना हमारा लक्ष्य है। स्कूल से जैसे ही बच्चे पढ़कर निकलेंगे और वे 18 वर्ष पूरा कर लिए होंगे तो उन्हें तत्काल मतदाता पहचान पत्र दे दिया जाय, जिससे उन्हें भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी।

    भारत निर्वाचन आयोग के ताजा निर्देश के बाद 2 विद्यालय और कॉलेजों को लक्ष्य बनाया गया है, जहां पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थियों को 18 वर्ष पूर्ण होते ही मतदाता पहचान पत्र मिल जायेगा। आयोग के इस निर्णय को जमीन पर उतारने के लिए इससे पहले सभी डीईओ और डीएसई को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं। बहरहाल 27 अक्टूबर को आयोग द्वारा जारी प्रारुप के बाद इस पर आपत्ति 9 दिसंबर तक मांगी गई है, जिसके बाद 26 दिसंबर तक सुधार करने के पश्चात अगले साल पांच जनवरी को नये वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा, जिसके आधार पर लोकसभा चुनाव कराया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग मनाया छठ पर्व, उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य
    Next Article विधायक के पैतृक गांव में चल रहा था इलाज के नाम पर धर्मांतरण का धंधा
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version