Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधायक के पैतृक गांव में चल रहा था इलाज के नाम पर धर्मांतरण का धंधा
    झारखंड

    विधायक के पैतृक गांव में चल रहा था इलाज के नाम पर धर्मांतरण का धंधा

    adminBy adminNovember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के ममरला गांव में तीन साल के कुपोषित बच्चे के इलाज के बहाने एक मकान में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित करने को लेकर गांव में हंगामा खड़ा हो गया। ममरला तोरपा के विधायक कोचे मुंडा का पैतृक गांव है।

    सोमवार को ईसाइयों द्वारा कुपोषित बच्चे के इलाज के नाम धर्मांतरण की जानकारी मिलने पर विधायक कोचे मुंडा, तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कमाार झा, थाना प्रभारी मनीष कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक ममरला गांव पहुंचे और प्रार्थना सभा करा रहे लोगों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार सोमवार को ममरला गांव में जयफल भेंगरा के घर में तीन साल के एक कुपोषित बच्चे का इलाज के नाम पर ईसाई मिशनरी के कुछ लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। तभी जयफल के भाई छोटन भेंगरा को पता चला कि कुछ ईसाई समुदाय के लोग घर मे आकर प्रार्थना कर रहे हैं, तो इसकी जानकरी विधायक कोचे मुंडा को दी। विधायक ने थाना प्रभारी मनीष कुमार और बीडीओ कुमुद कुमार झा को जानकरी देते हुए गांव जाकर मामले को देखने को कहा।

    सूचना पाकर तोरपा प्रशासन ममरला गांव पहुंचा, तो देखा कि जयफल के घर में तीन से चार लोग और बच्चे की मां तथा गांव के कुछ अन्य लोग प्रार्थना कर रहे थे। उनसे पूछताछ कर जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर जयफल के भाई छोटन भेंगरा ने बताया कि सुंदारी बरटोली से एक युवती से उसके भाई जयफल ने शादी की है। उसके दो जुड़वें बेटे हुए, जिसमे एक जन्म से ही कुपोषित है। उस कुपोषित बच्चे को ठीक करने के नाम पर उसकी ससुराल से ही कुछ लोग आकर प्रार्थना सभा कर रहे थे। घटना के बाद तोरपा प्रशासन और खूंटी के सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने गांव पहुंच बच्चे को देखा, तो बच्चा कुपोषित पाया। सिविल सर्जन और तोरपा रेफरल अस्पताल की डॉ चयन सिन्हा ने बताया कि जन्म से ही बच्चे के सिर में परेशानी है, जिसे इलाज से ठीक किया जा सकता है।

    सीधे-सादे आदिवासियों का बरगला रही हैं ईसाई मिशनरियां: कोचे मुंडा
    विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि मुझे सोमवार सुबह आठ बजे ही सूचना मिली थी कि मेरे गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रार्थना सभा की जा रही है। सूचना पाकर विधायक ममरला गांव पहुंचे, तो देखा कि कुछ लोग छोटन के भाई के घर मे प्रार्थना सभा कर रहे थे। जब उनसे जाकर विधायक ने पूछा, तो उन लोगों ने बताया कि बच्चे को ठीक करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस पर विधायक ने कहा कि अगर प्रार्थना से ही रोगी ठीक हो जाएंगे, तो बेकार ही बड़े- बड़े अस्पताल और डॉक्टर बने हुए है। ऐसे ही प्रार्थना सभा कर भोले-भाले आदिवासियों को बरगला कर धर्मांतरण किया जाता है।

    मामले की जांच की जा रही है: बीडीओ
    इसे सबंध में बीडीओ ने कहा कि विधायक कोचे मुंडा से सूचना मिलने के बाद ममरला गांव में धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया था। बताया जा रहा है कि एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित कर कुद लोग ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे। धर्मांतरण करने का प्रयास भी किया जा रहा था। फिलहाल जो लोग इस कार्य में शामिल हैं, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। प्रचार-प्रसार का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में 18 साल पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा मतदाता पहचान पत्र
    Next Article झारखंड में मैट्रिक-इंटर के लिए स्कूलों में ही बनाया जायेगा परीक्षा केन्द्र
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version